CG की बड़ी खबरें : साय कैबिनेट की अहम बैठक, दो जिलों के दौरे पर सीएम साय 

cg latest news
X
आज की बड़ी खबरें
साय कैबिनेट की आज अहम बैठक होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और सारंगढ़-बिलाईगढ़ दौरे पर रहेंगे।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

रविवार की बड़ी ख़बरें

साय कैबिनेट की अहम बैठक

साय कैबिनेट की आज अहम बैठक होगी। मंत्रालय में 11:30 बजे से साय कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक में नगरी निकाय चुनाव को देखते हुए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और कस्टम मिलिंग की स्थिति की समीक्षा भी होगी। लंबित राजनीतिक प्रकरणों की वापसी को लेकर भी फैसले लिए जाने की संभावना है।

दो जिलों के दौरे पर सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और सारंगढ़-बिलाईगढ़ दौरे पर रहेंगे। सुबह 11 बजे नया रायपुर मंत्रालय में मन की बात सुनेंगे। 12 बजे कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे। 3 बजे हेलिकाप्टर से सारंगढ़ बिलाईगढ़ के लिए रवाना होंगे। वहां विभिन्न विकास कार्यों का भूमिभूजन करेंगे। शाम 5 बजे राजधानी लौट के IMA के शपथ ग्रहण कार्यकम में शामिल होंगे।

कांग्रेस की बड़ी बैठक

निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की बड़ी बैठक होगी। घोषणा पत्र समिति और विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में घोषणा पत्र समिति के सदस्य और विधायक शामिल होंगे। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में बैठक होगी। प्रदेश सह प्रभारी विजय जांगिड बैठक में शामिल होंगे।

घरेलू विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या

राजधानी रायपुर में अपराध नहीं थम रहा है। शनिवार रात कमल विहार में एक युवक ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर दी। यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story