CG की बड़ी खबरें : राज्य निर्वाचन आयोग की बड़ी बैठक, नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का होगा ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।
शुक्रवार की बड़ी ख़बरें
नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का होगा ऐलान
नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जाएगा। आज दोपहर 12 बजे प्रदेश चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े नाम का ऐलान करेंगे। वर्तमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को रिपीट किया जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयोग की बड़ी बैठक
नगरी निकाय चुनाव की तैयारी की आज समीक्षा की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग की बड़ी बैठक होगी। निर्वाचन आयोग के बड़े अधिकारी बैठक में शामिल होंगे। कल मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। नगरी निकाय चुनाव तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी। EVM जांच के बाद जिलों से रिपोर्ट ली जाएगी।
कांग्रेस पीसीसी चीफ दीपक बैज की प्रेस कांफ्रेंस
कांग्रेस पीसीसी चीफ दीपक बैज आज प्रेस कांफ्रेंस लेंगे। दोपहर 1 बजे पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करेंगे। कवासी लखमा की गिरफ्तारी को लेकर प्रेस कांफ्रेंस हो सकती है।
रायपुर जिले के दौरे पर सीएम साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। कम्प्रेस्ड बायोगैस संयंत्र के स्थापना का MOU करेंगे। कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास में आयोजित किया गया है। 11:00 बजे सीएम साय भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। नए प्रदेश अध्यक्ष के ऐलान में शामिल होंगे।
