A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

शुक्रवार की बड़ी खबरें 

विभागों की बैठक : सीएम विष्णुदेव साय आज कई विभागों की बैठक लेंगे। विभागीय बैठकें मंत्रालय में 10.30 बजे से शुरू होकर दोपहर 2.30 बजे तक होगी। इस दौरान वे फ्लैगशिप योजनाओं के साथ ही विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री साय मैराथन बैठकों के बाद 2.50 बजे CM हाउस लौटेंगे।   

ED के समक्ष पेश होंगे पूर्व मंत्री लखमा : छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री कवासी लखमा आज ED के समक्ष पेश होंगे। इस दौरान शराब घोटाला मामले में कवासी लखमा से पूछताछ होगी। कवासी लखमा के पुत्र और उनके सहयोगी संपत्तियों के ब्योरे और दस्तावेजों के साथ पेश होंगे। ED को कवासी लखमा के खिलाफ अहम साक्ष्य मिले हैं।  

धान खरीदी का सिलसिला जारी : छत्तीसगढ़ में लगातार धान खरीदी का सिलसिला जारी है। प्रदेश में अब तक 93.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है।  जिसके एवज में 18.69 लाख किसानों को 21 हजार करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। खरीदी के साथ-साथ धान का उठाव तेजी से हो रहा है।  अब तक 62.72 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी हो गया है। वहीं 36.38 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।  

PCC चीफ बैज की बस्तर पदयात्रा : PCC चीफ दीपक बैज की बस्तर में पदयात्रा शनिवार को होगी। बैज खुटपदर से जगदलपुर तक 13 किमी पदयात्रा करेंगे।  मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की मांग को लेकर पदयात्रा कर रहे हैं। साथ ही वे नगरनार स्टील प्लांट के विनिवेशीकरण का विरोध करेंगे। इस दौरान उनके साथ बस्तर की पदयात्रा में स्थानीय नेता भी शामिल होंगे।