A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।
शुक्रवार की बड़ी ख़बरें
भाजपा सरकार का एक साल पूरा : छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा हो गया। इस अवसर पर सरकार जनादेश परब मनाएगी। साइंस कॉलेज मैदान में आमसभा दोपहर 3.30 बजे भव्य आमसभा का आयोजन होगा। जहां पर BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा आमसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही सीएम विष्णुदेव साय भी सभा को संबोधित करेंगे।
जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। दोपहर 2.45 बजे रायपुर जेपी नड्डा पहुंचेंगे। इसके बाद वे दोपहर 3.30 बजे साइंस कॉलेज मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद नड्डा कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में स्मृति मंदिर का शुभारंभ करेंगे। शुभारंभ कार्यक्रम के बाद जेपी नड्डा वरिष्ठ नेताओं की बैठक लेंगे। वहीं इस दौरान जेपी नड्डा पूर्व सांसद श्रीगोपाल व्यास के घर भी जाएंगे। इसके बाद वे रात 8 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
कांग्रेस का मौन प्रदर्शन : कांग्रेस आज BJP सरकार के एक साल पूरे होने पर सभी जिलों में मौन प्रदर्शन करेगी। 1 साल छत्तीसगढ़ बदहाल मुद्दे पर कांग्रेस का मौन प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता भी मौन प्रदर्शन में शामिल होंगे। सरकार के एक साल पूरा होने पर चरणबद्ध प्रदर्शन होगा।
