A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।
मंगलवार की बड़ी ख़बरें
सीएम साय का पखांजूर दौरा : सीएम विष्णुदेव साय आज पखांजूर के दौरे पर जाएंगे। इससे पहले सीएम साय 11 बजे मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। बैठक के बाद पखांजूर जाएंगे। जहां पर वे स्व. असीम राय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथी ही विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा पखांजूर में आमसभा को भी संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे रायपुर लौटकर भाटागांव बस टर्मिनल जाएंगे। जहां पर सीएम साय शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
नगरीय निकाय चुनाव पर कांग्रेस की बैठक : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आज 1 बजे राजीव भवन में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस दौरान बैठक में जिला अध्यक्ष भी शामिल होंगे। PCC चीफ दीपक बैज जिला अध्यक्षों की बैठक लेंगे। बैठक में निकाय चुनाव की रणनीति पर बैठक में चर्चा होगी।
नगरीय निकाय चुनाव से पहले निकायों को बड़ी राशि : नगरीय निकाय चुनाव से पहले 166 नगरीय निकायों को 66 करोड़ 6 लाख पार्षद निधि जारी कर दी गई है। नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि जारी की है। 14 नगर निगमों को 21 करोड़ 96 लाख पार्षद निधि जारी हुआ है। 48 नगर पालिकाओं को 20 करोड़ 70 लाख पार्षद निधि जारी हुआ है। वहीं 104 नगर पंचायतों को 23 करोड़ 40 लाख पार्षद निधि जारी हुआ है। राशि को
वार्डों में विकास के कार्य करने जारी की गई है।
PCC चीफ बैज का दिल्ली दौरा : कांग्रेस संगठन में बदलाव की चर्चाओं के बीच PCC चीफ दीपक बैज आज दिल्ली दौरे पर जाएंगे। जिला अध्यक्षों की बैठक के बाद दिल्ली रवाना होंगे। दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। नई नियुक्तियों को लेकर वरिष्ठ नेताओं ने मंत्रणा करेंगे।
