A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रायपुर- नई सरकार बनते ही नक्सलियों पर एक्शन जारी है। जहां बीजापुर जिले में शुक्रवार की सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। गंगालूर इलाके में जवानों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, देश में हिंदूओं का कम होना चिंताजनक है। किसी भी देश की डेमोग्राफी का बदलना खतरनाक है और हिंदूओं की सहिष्णुता के कारण ही अल्पसंख्यक बढ़े हैं। कोबरा बटालियन के जवानों की तरफ से पालनार गांव और आस-पास के इलाके के बच्चों को शिविर में ही निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। 

CG में शुक्रवार को कहां क्या हुआ? Live updates

पीडिया के जंगलों में भीषण मुठभेड़ : 8 नक्सलियों को मार गिराया, कई बड़े लीडर्स को जवानों ने घेरा :  छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनते ही नक्सलियों पर एक्शन जारी है। जहां बीजापुर जिले में शुक्रवार की सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। गंगालूर इलाके में जवानों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि, कई बड़े नक्सली वहां मौजूद हैं जिन्हें सुरक्षाबलों ने घेर लिया है और दोनो ओर से जबरदस्त गोलीबारी जारी है।

बघेल पर डिप्टी सीएम शर्मा का तंज : हिन्दुओं की आबादी कम होना चिंताजनक, बोले- भूपेश बघेल जानकारी लेकर दें बयान : भारत में पिछले 65 साल में हिंदुओं की आबादी 8 प्रतिशत कम हो गई है। वहीं मुस्लिमों की आबादी 9.84 प्रतिशत से बढ़कर 14.09% हो गई है।इसको लेकर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, देश में हिंदूओं का कम होना चिंताजनक है। किसी भी देश की डेमोग्राफी का बदलना खतरनाक है और हिंदूओं की सहिष्णुता के कारण ही अल्पसंख्यक बढ़े हैं। हिंदूओं की संख्या कम होने से देश में अराजकता आएगी।

परिणाम के बाद दो छात्राओं ने की खुदकुशी : एक को आया पूरक, दूसरी हुई फेल...परेशान होकर लगा ली फांसी : CGBSE की परीक्षा के परिणाम आने के बाद से जहां एक ओर टॉप करने वालों के घर में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर फेल होने के चलते दो अलग-अलग जिलों की छात्राओं ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बलरामपुर में रहने वाली दसवीं कक्षा की छात्रा ने सुसाइड किया है और जांजगीर-चांपा में भी एक छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी है। 

जीपी सिंह को बड़ी राहत : हाईकोर्ट ने राजद्रोह केस की प्रोसिडिंग पर लगाई रोक, कैट भी कर चुकी है बहाल : छत्तीसगढ़ में आईपीएस जीपी सिंह को बिलासपुर हाईकोर्ट से बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने जीपी सिंह पर लगाए गए राजद्रोह के केस की प्रोसिडिंग पर रोक लगा दी है। पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार ने उनके खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि, बाद में छत्तीसगढ़ के सस्पेंड अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह पर पुलिस ने राजद्रोह के तहत केस दर्ज किया था।

चुनावी खर्च में जुड़ेगा हनुमंत कथा आयोजन का खर्च : कोरबा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को निर्वाचन आयोग ने दिया झटका : छत्तीसगढ़ के आचार संहिता के बीच चिरमिरी में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की कथा का आयोजन कराया गया था। जो कि, कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के चुनावी खर्चे में जुड़ेगा। चिरमिरी के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम गोदरीपारा में 26 अप्रैल को हनुमंत कथा का आयोजन किया गया था।