A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रायपुर- मुंहकोट-आमझर गांव के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया है। मृतक नक्सली के पास से एसएलआर हथियार और अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया है। छत्तीसगढ़ में आमतौर पर जरूरतमंद या किसी विषम परिस्थिति में ट्रांसफर किया जाता है। लेकिन कई बार पैसे के जरिए या फिर मंत्रियों, विधायकों का नाम लेकर कुछ अधिकारी या शिक्षक अपना ट्रांसफर ले लेते हैं। भारतीय जनसंघ के संस्थापक और देश के प्रथम उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को भाजपा ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया।

सोमवार की बड़ी खबरें 

दबाव बढ़ा, बस्तर से भाग रहे नक्सली : धमतरी के जंगलों में मारा गया एक नक्सली, फोर्स ने बनाया विशेष प्लान :  खुफिया इनपुट के आधार पर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय के साथ डीआरजी नगरी की टीम जंगल में सर्चिंग के लिए घुसी थी। तक़रीबन घंटेभर चली फायरिंग के बाद नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग गए। जिसके बाद तक़रीबन रात 8.30 बजे सुरक्षाबलों की टीम सुरक्षित जंगल से बाहर निकल आई। प्राथमिक जांच में नक्सली की पहचान अरूण उर्फ वरूण मंडावी और धमतरी-गरियाबंद-मैनपुर-नुवापाड़ा संयुक्त डिवीजन कमेटी का होना बताया गया है।

जल्द हट सकता है ट्रांसफर पर बैन : सभी विभागों के अफसरों-कर्मियों के हो सकेंगे तबादले :  छत्तीसगढ़ में आमतौर पर जरूरतमंद या किसी विषम परिस्थिति में ट्रांसफर किया जाता है। लेकिन कई बार पैसे के जरिए या फिर मंत्रियों, विधायकों का नाम लेकर कुछ अधिकारी या शिक्षक अपना ट्रांसफर ले लेते हैं। हालांकि अब राज्य सरकार ने कर्मचारियों, अधिकारियों और शिक्षकों के लिए ट्रांसफर से बैन को हटाने का विचार किया है। इसलिए सभी विभागों के अफसरों-कर्मियों के तबादले हो सकते हैं। 

बलिदान दिवस पर आयोजन : पुण्यतिथि पर डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को भाजपाइयों ने किया याद :  छत्तीसगढ़ के राजिम में भारतीय जनसंघ के संस्थापक और देश के प्रथम उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को भाजपा ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया। भाजपा मंडल राजिम अंतर्गत ग्राम किरवई के साहू समाज भवन बूथ क्रमांक 176, 177 एवं 178 के भाजपा कार्यकर्ताओं और भाजपा मंडल राजिम के पदाधिकारियों के साथ राजिम विधायक रोहित साहू, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, मंडल अध्यक्ष भाजपा कमल सिन्हा की उपस्थिति में मनाया गया। 

महतारी सदन का ड्रॉइंग और डिजाइन फाइनल : पंचायत मंत्री शर्मा बोले- 25 सौ वर्गफुट में बनेंगे, होंगी सभी सुविधाएं :  छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को रोजगार दिलाने और उनको काम काज लिए स्थान उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार गांवों में महतारी सदन बनाने जा रही है। इसको लेकर पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि, महतारी सदन का ड्रॉइंग और डिजाइन फाइनल कर दिया गया है। 25 सौ वर्गफुट में यह बनाया जायेगा और यहां सभी सुविधायें उपलब्ध होंगी। यह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा। 5 वर्षो में सभी ग्राम पंचायतों में महतारी बनाये जाएंगे। 

बलौदाबाजार हिंसा : कलेक्टर बोले- अब तक 12 करोड़ की क्षति का अनुमान, सामाजिक लोगों से कर रहे हैं बातचीत :  छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में 10 जून को हुई आगजनी और हिंसा के बाद कलेक्ट्रेट के रेनोवेशन का कार्य पूर्ण हो चूका है। जहां कलेक्टर दीपक सोनी और एसपी विजय अग्रवाल ने सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय क़े सभाकक्ष में संयुक्त रुप से प्रेस को सम्बोधित किया।