Logo
election banner
राज्य स्तरीय बीज विक्रय दर निर्धारण समिति ने नई दरें अनुमोदित की है। ये दरें धान की तीन किस्मों के साथ कुल 14 प्रकार की फसलों पर लागू होंगी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन में उगाई जाने वाली फसलों होगी खेती थोड़ी महंगी  बीज एवं कृषि विकास लिमिटेड ने अनाज, दलहन एवं तिलहन फसलों के प्रमाणिक बीजों की कीमतें बढ़ा दी हैं। राज्य स्तरीय बीज विक्रय दर निर्धारण समिति ने नई दरें अनुमोदित की है। ये दरें धान की तीन किस्मों के साथ कुल 14 प्रकार की फसलों पर लागू होंगी। हालांकि अभी सोसायटियों में नए बीज नहीं आए हैं। 

राज्य स्तरीय बीज विक्रय दर निर्धारण समिति ने किसानों को बेचे जाने वाले बीजों की कीमत के मुकाबले सहकारी समितियों के लिए जो विक्रय दर तय की है उसमें चार प्रतिशत कमीशन कम होगी। यह राशि सहकारी समितियों को कमीशन के रूप में मिलेगी। बीज निगम ने ये साफ किया है कि आधार बीजों की विक्रय दरें प्रमाणित बीजों की विक्रय दरों से 100 रुपए प्रति क्विंटल अधिक होगी। भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में प्रावधान अनुसार उत्पादन एवं वितरण अनुदान की राशि को घटाकर बीज विक्रय की प्रति क्विंटल दर तय की गई है।

धान की सबसे अधिक कीमत छत्तीसगढ़ में

राज्य में हालांकि धान की तीनों किस्मों के बीजों की दरों में वृद्धि हुई है, लेकिन यह भी उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में धान की सबसे अधिक कीमत 31 सौ रूपए प्रति क्विंटल यहां मिलती। न्यूनतम समर्थन मूल्य के fk अतिरिक्त अंतर की यह राशि राज्य सरकार अदा करती है। यही कारण है कि राज्य में धान का उत्पादन हर साल तेजी से बढ़ रहा है। धान उत्पादन के रकबे में भी वृद्धि हुई है। राज्य सरकार ने पिछले खरीफ सीजन में किसानों से 144.92 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा है। किसानों के यह राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है।

बीज की दरें  

किस्में     नई दर 2024 पुरानी दर 2023
धान मोटा  3400  2800
धान पतला 3900 3000
धान सुगंधित 4500 3400
कोदो 7200   6000
रागी 3400  (कमी) 4600
उड़द 12500 10250
मूंग 11200 10100
सोयाबीन 8200 8100
मूंगफल्ली 11900 9500
तिल 19300 14700
रामतिल 13000 11050
ढेंचा 9900 8350
सनई 11600 7800

 

5379487