A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

जीवानंद हलधर/जगदलपुर- छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। इन आवारा कुत्तों ने 2 साल की बच्चे को 15 से 20 मीटर घसीट दिया और उसे कई जगह से काट लिया है। आसपाल के लोगों ने किसी तरह बच्ची की जान बचा ली है। यह पूरा मामला दलपत सागर वार्ड का है। 

जनप्रतिनिधि आपसी खींचतान में लगे 

इधर, निगम के जनप्रतिनिधि सिर्फ आपसी खींचतान में लगे हुए हैं। समस्याओं पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का ध्यान नहीं है। हालांकि बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कुत्तों ने गर्दन और शरीर के पीछे हिस्से में नोचा है। इस घटना में घायल बच्चे को महरानी अस्पताल लाया गया है। 

2 युवकों की दर्दनाक मौत

कवर्धा में सड़क हादसे में 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। रायपुर से कवर्धा की तरफ आते वक्त युवकों को ट्रक ने रौंद दिया है। जिसके बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। दरअसल, हादसे से पहले दोनों युवक मोटरसाइकिल में सवार होकर दशरंगपुर की तरफ जा रहे थे। लेकिन मोटरसाइकिल को गलत साइड से चला रहे थे। इसी बीच ट्रक ने बाइक को ठोक दिया। यह पूरा मामला पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम इंदौरी के पास पेट्रोल पंप का है। 

बता दें, मृतक युवक गजानंद साहू की उम्र 22 साल है। वहीं उसके मृतक दोस्त विनय कुमार साहू की उम्र 24 साल है। दोनों दसरंगपुर की रहने वाले थे। हालांकि इस घटना के बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जानकारी मिलती ही पुलिस ने युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।