A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
अंगेश हिरवानी- नगरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के तहसील साहू संघ मगरलोड का शपथ ग्रहण समारोह 10 फरवरी को कर्मा भवन में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। अध्यक्ष गणेश राम साहू ने कहा कि, यह आयोजन केवल पदभार ग्रहण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज के भविष्य, युवाओं के संस्कार और बच्चों की शिक्षा जैसे ज्वलंत विषयों पर गंभीर चिंतन का मंच भी बना।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला साहू संघ धमतरी के अध्यक्ष गणेश राम साहू ने कहा कि, समाज में बढ़ते अंतरजातीय एवं अंतरधार्मिक विवाह और नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि, युवाओं में संस्कार निर्माण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। समाज के युवाओं को संगठित और जागरूक करने के लिए ग्राम स्तर पर समर कैंप आयोजित कर सामाजिक समरसता और संस्कारों का प्रशिक्षण दिए जाने पर उन्होंने विशेष बल दिया।
दिशाहीनता के कारण आज युवा भटक रहे हैं- साहू
अध्यक्षीय उद्बोधन में जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने कहा कि, समाज में हर बच्चे को शिक्षा और हर युवा को दिशा की आवश्यकता है। दिशाहीनता के कारण आज युवा भटक रहे हैं। समाज के पास धन, पद और प्रतिष्ठा है, लेकिन संस्कारों की कमी चिंता का विषय है।” उन्होंने समाज की एकता, संगठन और विकास में सभी की सहभागिता को अनिवार्य बताया।
समाज सुधार, सामाजिक दायित्वों और सामूहिक उत्थान के बारे में जानकारी दी
जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार साहू ने साहू समाज को एक संगठित समाज बताते हुए कि, कर्मा माता मंदिर भवन की व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों से सहयोग जुटाने का सुझाव दिया। जिला संगठन सचिव सुभाष साहू और जिला महासचिव विजय साहू ने समाज सुधार, सामाजिक दायित्वों और सामूहिक उत्थान पर अपने विचार व्यक्त किए।
हम समाज सेवक के रूप में अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगे
नव नियुक्त तहसील अध्यक्ष रोहित साहू ने कहा, “आज केवल पद की शपथ नहीं ली गई है, बल्कि समाज निर्माण का संकल्प लिया गया है। हम समाज सेवक के रूप में अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगे।”
ये लोग रहे मौजूद
मुख्य अतिथि गणेश राम साहू ने नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष रोहित साहू सहित तहसील स्तर की पूरी कार्यकारिणी ,संरक्षक, संयोजक, अंकेक्षक, सलाहकार और युवा, महिला, व्यापारी, कर्मचारी, मीडिया और मंदिर प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में आमंत्रित सदस्यों, जिला साहू संघ सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे। यह समारोह उत्साह, एकता और सामाजिक संकल्प के वातावरण में संपन्न हुआ।
