A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जिम में कसरत करते हुए एक नाबालिग की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
मिली जानकारी के अनुसार, धनलक्ष्मी नगर भनपुरी निवासी सत्यम रंगडाले (17) रोज की तरह बुधवार की सुबह स्पेस जिम में वर्कआउट के लिए गया था। वहां पर जैसे ही वह ट्रेडमिल में वॉकिंग-रनिंग के बाद नीचे उतरा उसे चक्कर आ गया और वह बेहोश हो गया। 

अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया 
जिम के स्टाफ और वहां मौजूद अन्य लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। टीआई खमतराई के मुताबिक मौत का कारण पीएम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। 

ट्रेनी IPS  उदित पुष्कर की बिगड़ी थी तबियत

वहीं एक महीने पहले 18 अप्रैल को जगदलपुर के सिटी एसपी ट्रेनी IPS  उदित पुष्कर (32) की जिम में वर्कआउट के दौरान तबियत बिगड़ गई थी। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। हालांकि, इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर हो गई थी। 

लगातार बढ़ रहे हैं ऐसे मामले 

पिछले कुछ समय से कम उम्र के फिट नजर आने वाले लोगों की जिम में कसरत के दौरान कई घटनाएं सामने आ रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि, बिना सलाह एक्सरसाइज के पैटर्न और सप्लीमेंट्स के मनमाने सेवन के कारण ऐसा हो रहा है। 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट 

एक्सपर्ट के अनुसार, कई सप्लीमेंट्स के क्लिनिकल ट्रायल भी नहीं होते और न ही जिम संचालक इनकी कोई जानकरी ही रखते हैं। कम समय में अच्छी बॉडी बनाने के लिए लोग सप्लीमेंट्स, अनरेगुलेटिड डाइट पिल, वेट लास ड्रग्स आदि का इस्तेमाल करते हैं। इस तरह से उनके शरीर में गलत प्रभाव पड़ता है और उन्हें अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ता है।