लीलाधर राठी- सुकमा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरीश कवासी जिला मुख्यालय के ग्रामीण क्षेत्रों में सघन दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में वे मेहता ग्राम पंचायत पहुंचे। यहां के ग्रामीणों से मुलाकात कर हाल-चाल जाना। ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि, सुकमा जिले के अति संवेदनशील इलाकों में जहां बिजली- पानी स्वास्थ्य सुविधा, रोड जो जनता के लिए मूलभूत सुविधा होती है उसकी उपलब्धता का हाल भी वे लेते हैं। ग्राम पंचायत मेहता के ग्रामीणों ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरीश कवासी लखमा के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।
समस्याएं दूर करने का हरसंभव प्रयास होगा
ग्रामीणों की बात सुनने के बाद हरीश कवासी ने उन्हें आश्वासन दिया कि, जल्द उनकी समस्याओं को लेकर प्रशासन को अवगत करवाया जाएगा। उनकी समस्याओं को दूर करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि, शासन प्रशासन से जनता के हितों और न्याय, उनके अधिकारों रक्षा की लड़ाई में सदैव कांग्रेस पार्टी तत्पर रहेगी।
कांग्रेस नेता और जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद
मेहता ग्राम पंचायत की जनता को जिला अध्यक्ष हरीश कवासी लखमा ने आश्वासन देते हुए कहा कि, आपकी समस्याओं को दूर करने के लिए में हरसंभव प्रयास करूंगा। इस दौरान कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष मौसम मंगम्मा, जिला पंचायत सदस्य सोयम भीमा, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुधीर पांडे, वेक्को हूंगा, नगर पंचायत अध्यक्ष कोंटा मौसम जया रहे मौजूद।