A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रोशन चौहान-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर बॉर्डर पर रविवार को नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जहां सिलगेर और टेकलगुडम के बीच नक्सलियों ने पुलिस फोर्स के ट्रक को IED ब्लास्ट कर उड़ा दिया। सूत्रों की मानें तो इस ब्लास्ट में दो जवान शहीद हो गए हैं और कुछ जवान जख्मी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, 201 कोबरा वाहिनी के जवान राशन लेकर कैंप जा रहे थे। इसी दौरान टेकलगुडम में नक्सलियों ने कमांड IED ब्लास्ट कर जवानों के ट्रक पर हमला कर दिया। ब्लास्ट के चलते ट्रक का चालक जवान विष्णु आर और सह चालक जवान शैलेंद्र शहीद हो गए। बाकी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को घटना स्थल से निकाला जा रहा है।
नक्सली कमांडर हिड़मा और देवा का गढ़ है यह इलाका
आपको बता दें कि, यह इलाका टेकलगुडम और इससे आगे का पूवर्ती इलाका नक्सली कमांडर हिड़मा और देवा का गढ़ है। कुछ ही महीने पहले यहां सुरक्षाबलों का कैंप स्थापित किया गया है। जिसको नक्सलियों ने निशाना बनाया है और जवानों की मौत हो गई है।
सीएम साय ने ट्वीट कर लिखा- खात्मे तक नहीं बैठेंगे चुप
आईईडी ब्लास्ट में 2 जवान शहीद जवानों को लेकर सीएम विष्णु देव साय ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि, ईश्वर से दिवंगत जवानों की आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश है। नक्सली विचलित होकर ऐसी कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और नक्सलवाद के खात्मे तक हम चुप नहीं बैठेंगे।
महीने भर पहले थानेदार की गाड़ी आई थी IED ब्लास्ट की चपेट में
करीब महीना भर पहले बीजापुर जिले में थाना प्रभारी की गाड़ी नक्सलियों के लगाए IED की चपेट में आ गई थी। फरसेगढ़ थाना प्रभारी आकाश मसीह अपने एक जवान के साथ शासकीय काम से बीजापुर आ रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने फरसेगढ़ और रानीबोदली गांव के बीच कमांड IED ब्लास्ट कर दिया। हालांकि, इस घटना में थाना प्रभारी आकाश मसीह और जवान दोनों सुरक्षित हैं। वाहन के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा था।
छह माह में 103 नक्सली मारे गए, 7 जवान हुए शहीद
इस साल जनवरी से 23 जून तक बस्तर संभाग में जवानों ने 103 नक्सलियों को ढेर किया है। जबकि कई नक्सली घायल हुए हैं। इस दौरान 7 जवान भी शहीद हुए हैं। इसके अलावा नक्सलियों ने कई बार जवानों और उनके कैंप को भी निशाना बनाने का प्रयास किया।
