A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
नौशाद अहमद/सूरजपुर- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में गन्ना किसानों के लाखों का नुकसान हो रहा है। क्योंकि मां महामाया शक्कर कारखाना में किसानों को भुगतान नहीं किया जा रहा है। भुगतान नहीं होने के कारण वह धान के खेती के लिए परेशान हो रहे हैं। जिसके चलते जनपद अध्यक्ष किसानों के साथ शक्कर कारखाने का घेराव करने की बात कर रहे हैं।
दरअसल, मां महामाया शक्कर कारखाना केरता में पंजीकृत किसान 20 हजार से ऊपर है। जो यहा गन्ना लाकर बेजते हैं और अपना जीवन-यापन करते हैं। यहां पर 6 महीने तक गन्ने की खरीदी की जाती है। शक्कर कारखाना ने 12 फरवरी तक तो किसानों का भुगतान किया। लेकिन उसके बाद इसका भुगतान नहीं किया गया। अप्रैल महीने के आखिरी तक गन्ने की खरीदी की गई है। लेकिन 12 फरवरी के बाद आज तक किसानों का भुगतान नहीं किया गया है। बरसात की शुरुआत होने वाली है, ऐसे में गन्ना किसानों को कई तरह की परेशानी हो रही है।
किसानों को दर-दर क्यों भटकना पड़ रहा
किसानों के परेशानी को देखते हुए जनपद पंचायत प्रतापपुर के अध्यक्ष जगत आयाम ने जल्द भुगतान करने की मांग की है और ऐसा नहीं करने पर शक्कर कारखाने का घेराव के साथ आंदोलन की बात कही है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित पूरे बोर्ड को राज्य सरकार सरकारी संचालक ने बर्खास्त कर दिया और प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कलेक्टर हुए हैं। फिर भी भुगतान नहीं हुआ है। जिससे किसान दर-दर भटक रहा है। वहीं जीशान खान ने कहा कि, भाजपा किसान हितों की बात करती है फिर क्यों गन्ना किसानों को भुगतान के लिए भटकना पड़ रहा हैं। डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी आखिर इनको क्यों भुगतान नहीं किया जा रहा है।
