A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
जितेंद्र सोनी/जशपुर- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना तहसील में आज तूफान ने तबाही मचा दी है। जिसकी वजह से कई लोग बेघर हो गए हैं। कई जगहों पर बिजली गिरने से मवेशियों की मौत हो गई है। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ भारी बारिश हुई है। जिसमें कुरकुरिया के रहने वाले अशोक यादव के मकान की छत गिर गई है। गनीमत है कि छत गिरने से किसी को भी जनहानि नहीं पहुंची है।
बता दें, ग्राम छिछली के रहने वाले गुलाब ग्वाला के मकान में बिजली गिरने से भारी मात्रा में रखे धान और गेहूं जल कर खाक हो गए हैं। वहीं बारिश से बचने के लिए हुलास चंद ग्वाला के दो मवेशी उसी मकान के नीचे खड़े थे। जिनकी मौत हो गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन को अपनी दिक्कते बताई
छिछली में हर साल ऐसी घटनाएं सामने आती है। पिछले साल ही एक कोरवा परिवार के 9 लोगों पर बिजली गिरी थी। जिसमें से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। ग्रामीणों ने इस मसले को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया है। इसके बावजूद शानन-प्रशासन को इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। इतना कुछ होने के बाद अब इस मामले को प्रशासन संज्ञान में लेता है या फिर लोग इसी तरह परेशान होते रहेंगे!
