A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

दिलीप वर्मा/तिल्दा नेवरा- तिल्दा नेवरा छेत्र में चोर काफी सक्रिय होते हुए नजर आ रहे हैं। अज्ञात चोरों ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत सरोरा में एटीएम मशीन को उखाड़कर लिया था। चोरों ने अपनी गाड़ी से एटीएम को उखाड़ा और फिर गाड़ी में लेकर फरार हो गए। लेकिन अब तक एटीएम मशीन के अंदर कितने नगदी थे, उसकी जानकारी नहीं मिली है। 

घटना की पूरी जानकारी ग्रामीणों ने नेवरा पुलिस को दी, जिसके बाद नेवरा पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी गई। एटीएम कम्पनी के एक व्यक्ति से बात की गई तो उन्होंने किसी तरह की कोई जानकारी देने से मना कर दिया।

20 जून को क्या हुआ था 

20 जून की शाम एक सिविल ठेकेदार के मोटरसाइकल के हैंडल पर रखे 7 लाख रुपए को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया था। ग्राम पंचायत कुंदरु के रहने वाले राधे श्याम साहू ने थाना नेवरा में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि, वह बजरंग पावर प्लांट टण्डवा और गौरी गणेश कंपनी मंढी में सीविल ठेकेदारी का काम करता है। लेवरो को पेमेंट देने के लिए पैसा निकालने बैंक ऑफ बडौदा आया था। 

पैसे का थैला बांधकर अपने घर की तरफ निकला 

पीड़ित अपनी दोपहिया वाहन स्प्लेण्डर प्लस क. सीजी 04 से बैंक आया था। पैसा निकालने के बाद अपने भुरा कलर के थेले में 7 लाख रुपए को रखकर तिल्दा के मोहन ट्रेडर्स गया था। वहां 15 किलों सेट्रिंग तार खीला लेने के दौरान बारिश होने लगी, बारिश बंद हो जाने के बाद शाम करीबन 05:45 बजे मोहन ट्रेडर्स से निकलकर अपनी मोटर सायकल के दाहिने तरफ के हेंडल में पैसा वाले थैला बैग को टांगकर खीला के बोरी थैला को पीछे कैरियल में बांधकर अपने घर ग्राम कुंदरू जाने के लिए निकला था। 

ओवर ब्रिज के पास उतरा तो क्या हुआ 

शाम 06:00 बजे करीब तिल्दा ओवर ब्रिज के दाहिने रोड की तरफ से अंडर ब्रिज होते जा रहा था।  अंडर ब्रिज की एंट्री के पहले अपनी मोटर सायकल रोड किनारे खड़ी करके ओवर ब्रिज के नीचे पेशाब कर रहा था। पेशाब करके पीछे मुड़ा तो तिल्दा की ओर से एक काले कलर के मोटर सायकल में सवार दो व्यक्ति आकर प्रार्थी के मोटर सायकल के हेंडल में रखे हुए थैला को निकालकर चोरी कर लिया गया। 

दोनों चोर सासाहोली की ओर भाग गए

प्रार्थी चोर-चोर चिल्लाया तो वहां पर कोई व्यक्ति नहीं होने की वजह से किसी ने नहीं सुना प्रार्थी ने अपनी मोटर सायकल से चोर का पीछा किया तो अंडर ब्रिज से मुडकर दोनों अज्ञात व्यक्ति भाग निकले।