नक्सलियों के मनसूबों पर जवानों ने फेरा पानी: स्पाइक होल में फंसाने की रची साजिश, आईईडी ब्लास्ट कर भागे 

kanker
X
जवानों को फंसाने के लिए बनाए गए स्पाइक होल
जवानों को स्पाइक होल में नक्सलियों ने फंसाने के लिए साजिश रची थी। जिसे जवानों ने नाकाम कर दिया है। 

कांकेर। लोकसभा चुनाव के पहले नक्सली नापाक हरकतों को अंजाम देने की कोशिश में जुटे हुए हैं। उन्होंने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए स्पाइक होल में फंसाने की साजिश रची थी लेकिन जवानों ने उनके इरादों पर पानी फेर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के जंगलों में जवान सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान उन्हें करीब 20 गड्ढे मिले, जिन्हें पत्तों से छिपा कर रखा गया था। नक्सलियों ने जवानों को स्पाइक में फंसाने की साजिश रची थी।

जवानों को नुकसान पहुंचाने किया आईईडी ब्लास्ट

वहीं कांकेर जिले के ही परतापुर इलाके के वट्टेकाल क्षेत्र में भी जवान सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया और पहाड़ी की आड़ लेकर भाग गए।

kanker
बरामद किया गया नक्सली सामान

कुकर बम और अन्य नक्सली सामान बरामद

बता दें कि, सभी जवान सुरक्षित हैं और घटनास्थल से कुकर बम और भारी मात्रा में नक्सली सामान बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने मामले की पुष्टि की है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story