रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए जहां एक तरफ भाजपा व कांग्रेस दोनों राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के अनियमित कर्मचारी महासंघ एवं कर्मचारी संगठन ने भाजपा को पूर्ण समर्थन देते हुए संघ सदस्यों के पूरे 2 लाख 80 हजार वोट भाजपा को देने का मन बना लिया है। 

सम्पूर्ण समर्थन
छत्तीसगढ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ एवं समस्त कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़पाले ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को लोकसभा चुनाव के लिये भाजपा को वोट देने का समर्थन पत्र लिखा है। उन्होंने इस पत्र में लिखा है कि, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की घोषणा पत्र में मोदी के गारंटी के अनुसार 100 दिन के भीतर अनियमित कर्मचारियों के लिए कमेटी गठित की जाएगी. सरकार बनने के बाद इस वादे को पूरा कर दिया गया है। जिससे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को विष्णु के सुशासन पर विश्वास है।

मोदी जी पर भरोसा
संघ के प्रदेश अध्यक्ष रवीगढ़ पाली ने इस मामले में कहा कि, संघ के सभी सदस्य भाजपा एवं प्रधानमंत्री मोदी पर अटल विश्वास करते हैं। भाजपा ने 100 दिन में कमेटी बनाने का वादा किया था, जो की बन चुकी है। हमें पूर्ण विश्वास है कि मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में 100 दिन में बड़े निर्णय लेने की बात की है। जिसमें भारत के विकास के साथ-साथ, हम कर्मचारियों को भी भरोसा है क्योंकि, मोदी जी जो कहते हैं वह करते हैं।

भूपेश बघेल पर सीधा वार
श्री रवि गड़पाले ने कहा कि भूपेश बघेल के 5 साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ ने जो काला अध्याय देखा है,  उससे समस्त कर्मचारी संगठन को समझ आ गया है कि, भूपेश बघेल ने  केवल छत्तीसगढ़िया लोगों को ठगने का काम किया है और हम अनियमित कर्मचारी के नेताओं का जीवन बर्बाद करने में भी कांग्रेस पार्टी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। केवल अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए हम लोगों को जेल तक भेजा गया। इससे आहत होकर समस्त कर्मचारी संगठन कर्मचारी/ अधिकारी एकजुट होकर भाजपा को समर्थन करने का निर्णय लिया है।

भूपेश बघेल पर भरोसा, भविष्य के लिये गलत 
उन्होंने आगे कहा कि, हम राजनांदगांव जाकर भी जन-जन को बताएंगे कि, अगर भूपेश बघेल पर भरोसा करेंगे, तो आपके बच्चों का भविष्य भी गलत को गलत बोलने पर जेल की सलाखों के पीछे होगा।

अब देखना ये होगा कि, भाजपा को इनका पूरा समर्थन इनकी मांगों को पूरा करने के लिए पर्याप्त साबित होता है या नहीं।