सिमगा में श्रीराम नवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। यह आयोजन हिंदू संगठन और समस्त सनातनियों की ओर से आयोजित होगा। 

सिमगा। हर साल की तरह इस बार भी सिमगा में श्रीराम नवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। यह आयोजन हिंदू संगठन और समस्त सनातनियों की ओर से आयोजित होगा। 

श्री राम सेना (हिंदू संगठन) के जिलाध्यक्ष गगन शर्मा ने बताया कि 25 मार्च की रात 8 बजे भजन सम्राट विवेक शर्मा रात्रि जगराता में लोगों को झुमाते नजर आएंगे। जगराता का आयोजन पुलिस थाना के ​पीछे मिनी स्टेडियम में आयोजित है। अगले दिन 26 मार्च को राधाकृष्ण मंदिर में विशेष पूजन का आयोजन होगा। ​इसके बाद भंडारा (प्रसाद ) का वितरण किया जाएगा। इसके बाद 27 मार्च को शाम 5 बजे से राधाकृष्ण मंदिर से विशाला शोभायात्रा निकलेगी। 

डीजे के साथ निकाली जाएगी शोभायात्रा 
श्री शर्मा ने बताया कि इस बार के शोभायात्रा (झांकी) में डीजे के साथ भगवान श्री राम की मूर्ति और रामदरबार खास होगा। वहीं शोभायात्रा मंदिर से होते हुए 8.30 बजे करीब जय स्तंभ चौक पहुंचेगी। इस दौरान रायपुर की टीम द्वारा गंगा आरती का कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र होगा। इसमें लाइंटिंग के शो खास होंगे। 

इन रूटों से होकर गुजरेगी शोभायात्रा
राधाकृष्ण मंदिर से शाम 5 बजे शोभायात्रा निकलेगी, जो कि रात 8.30 बजे करीब जय स्तंभ चौक पहुंचेगी। यहां से पुलिस लाइन, बाजार होते हुए, तिल्दा रोड, फिर से चौक होते हुए तिगड्डा में इसका समापन होगा। शोभायात्रा में रायपुर, बिलासपुर, बेमेतरा, भाटापार, तिल्दा समेत प्रदेशभर से लोग शामिल होंगे।

ये वरिष्ठ लोग रहे उपस्थित 
कार्यक्रम की पूरी रुपरेखा बनाने में पार्षद मुकुंद रजक, योगराज देवांगन, गगन तिवारी, सुभाष देवांगन, दीपक चौरसिया, गौरव श्रीवास्तव, एवन साहू, धीरज जैन, सावन आडवाणी, ऋषभ ताम्रकार समेत अन्य सदस्य है।