नारी न्याय गारंटी पर व्यंग्य बाण : सब फ्री का लगा रखा बोर्ड, मगर इनकी दुकान कभी खुलती नहीं

Congress women guarantee Nari Nyay Yojana
X
नारी न्याय योजना की गारंटी देती कांग्रेसी महिलाएं
कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में गरीब महिलाओं को सालाना एक लाख रुपये देने का वादा किया है। इस वादे पर डिप्टी सीएम ने व्यंग्य किया है। 

रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान संपन्न होने के बाद प्रचार, आरोप-प्रत्यारोपों का दौर और गहराता जा रहा है। कांग्रेस पार्टी की ओर से घोषित नारी न्याय गारंटी योजना पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तंज कसा है।

सोशल मीडिया साइट X पर विजय शर्मा ने लिखा है कि...

कांग्रेस की 1 लाख रुपए देने की झूठी घोषणा वैसे ही है...
जैसे किसी दुकान के सामने सब फ्री का बोर्ड लगा हो...
मगर दुकान कभी खुलती ही नहीं...

vijay

एमपी के दौरे पर सीएम साय

लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के दौरान बस्तर में हुए मतदान को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दावा किया है कि, भाजपा बस्तर की सीट जीत रही है। उन्होंने कहा कि, कल प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा का मतदान बड़े अच्छे से संपन्न हुआ है। वहां 67 पर्सेंट मतदान हुआ है। हमको पूरा विश्वास है बस्तर लोकसभा सीट बीजेपी जीत रही है। उल्लेखनीय है कि, सीएम श्री साय शनिवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। एमपी रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए श्री साय ने कहा कि, आज वे खजुराहो लोकसभा क्षेत्र जा रहे हैं। एमपी भाजपा के अध्यक्ष का वह लोकसभा क्षेत्र है, उनके लोकसभा क्षेत्र में दो चुनावी सभाएं हैं।

विपक्षी नेताओं का दिमागी संतुलन गड़बड़ाया

यूपी के पूर्व सीएम और सपा के मुखिया अखिलेश यादव के यह कहने पर कि, भाजपा ब्रह्मांड की सबसे झूठी पार्टी है। मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय ने कहा कि - इन लोगों को समझ में नहीं आता है। उनकी पार्टी समाप्ति की ओर जा रही है। इस कारण उन सब का दिमागी संतुलन गड़बड़ा गया है और वे कुछ भी बोल रहे हैं।

भाजपा 365 दिन काम करने वाली पार्टी : चौधरी

वहीं छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने PM मोदी और अमित शाह के दौरे पर कहा है कि, भाजपा 365 दिन काम करने वाली पार्टी है। देश का चुनाव है, चुनावी दृष्टि से आवश्यक चर्चाएं और बैठकें होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 और 24 को प्रदेश का दौरा करेंगे, 22 अप्रैल को गृहमंत्री अमित शाह चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। ओपी चौधरी ने कहा कि, पूरे देश में मोदीजी की सुनामी है। उनके दौरे से और मजबूती मिलेगी।

मोदी के प्रति बस्तरवासियों के मन में गहरी आस्था

बस्तर में मत प्रतिशत बढ़ने पर श्री चौधरी ने कहा कि, बस्तर के लोगों ने बुलेट की जगह बैलेट को चुना है। यह लोकतंत्र के प्रति उनकी गहरी आस्था को बताता है, हिड़मा के गांव पुवर्ती और नारायणपुर में भी वोटिंग हुई है। PM मोदी के प्रति बस्तर के लोगों के मन में गहरी आस्था है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story