Logo
कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, प्रियंका गांधी के आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कांग्रेस पार्टी जिस प्रकार से भ्रम फैलाकर झूठे वादे करके सरकार में आती रही है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव तंज कसा है। मिडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि, कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। लोग बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी छोड़कर जा रहे हैं और छत्तीसगढ़ में भागने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है। जनता भी कांग्रेस से दूर जा चुकी है और आज कांग्रेस समाप्ति की ओर बढ़ रही है।

उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस पार्टी जिस प्रकार से भ्रम फैलाकर झूठे वादे करके सरकार में आती रही है। लेकिन अब जनता जान चुकी है कि, यह एक परिवार की पार्टी हैं और परिवार के हित के लिए ही काम करती है। जनता के साथ देश प्रदेश से कांग्रेस पार्टी को कोई मतलब नहीं हैं। इसलिए प्रियंका गांधी के आने का कोई लाभ कांग्रेस पार्टी को नहीं होगा। 

बस्तर के विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध 

बीजापुर में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है, इस पर सवाल पूछे जाने पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, हमारी सरकार बस्तर में शांति स्थापित करने के लिए प्रयास कर रही हैं। हम बस्तर को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे सुरक्षा बल एवं पुलिस के जवान लगातार इसके लिए मेहनत कर रहे हैं और काम कर रहे हैं। आने वाले थोड़े ही समय में शांति होगी, खुशहाली होगी, साथ ही बस्तर विकास की ओर आगे बढ़ेगा।

सीएम योगी ने उत्तरप्रदेश को आगे बढ़ाया है 

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के दौरे पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने उत्तरप्रदेश को आगे बढ़ाया है और वे राष्ट्रवाद का झंडा लेकर चलते हैं। जनता उन्हे सुनना चाहती है और प्रियंका गांधी के आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 

पीएम के आगमन से मिलेगा बीजेपी को लाभ 

पीएम मोदी के दौरे को लेकर डिप्टी सीएम श्री साव ने कहा कि, पीएम मोदी ने लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया है। आम लोग उनको देखने के लिए लालायित हैं। वे दुनिया के लोकप्रिय नेता हैं और उनके दौरे से पार्टी को बड़ा लाभ मिलेगा। 

jindal steel
5379487