जिसकी पिटाई हुई उस पर भी FIR : नाबालिग प्रेमिका से रेप का आरोप, मिलने गया था युवक तब लोगों ने जमकर की थी पिटाई

Sakti, Love affair, Dalit youth FIR, Malkharoda police
X
मालखरौदा थाना, सक्ती जिला
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में निर्वस्त्र कर दलित युवक की जमकर पिटाई हुई थी। युवक गर्लफ्रेंड से मिलने गया था। वहीं पीटने वाले 6 आरोपियों को शनिवार 12 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया है।

राजीव लोचन - सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जिसमे दलित युवक अपनी नाबालिग प्रेमिका से रात में मिलने गया था। तभी गांव वालों ने देख लिया और उसकी बीच चौराहे पर बेदम पिटाई कर दी। युवक का नाबालिग प्रेमिका से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज हुआ है। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है। वहीं दलित युवक को पीटने वाले 6 आरोपी भी गिरफ्तार हुए हैं।

युवक की पिटाई का वीडियो हुआ था वायरल

जानकारी के अनुसार, मामला लव अफेयर का है। ग्राम बड़े रबेली में 9 अप्रैल बुधवार की रात युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था। जहां आस-पास के लोगों ने देख लिया और उसकी जोरदार पिटाई कर दी। इसका वीडियो भी सामने आया है। ग्रामीणों और परिजनों ने युवक को रात भर पीटा। अगले दिन उसे बीच चौराहे में फिर से निर्वस्त्र मारा गया। युवक पानी के लिए गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन किसी ने उसे पिने के लिए पानी नहीं दिया। युवक को सिर, आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई।

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप

अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है। जिसमे मार खाने वाले युवक पर भी FIR दर्ज हुई है। दरअसल, युवक पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। नाबालिक लड़की ने मालखरौदा थाने में केस दर्ज करवाया है। वहीं युवक को पीटने वाले 6 आरोपियों को शनिवार 12 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story