A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
महेंद्र विश्वकर्मा-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के जिलों में 14 साल बीत जाने के भी सड़क निर्माण नहीं हो पाई है। वहीं नारायणपुर, बीजापुर और सुकमा जिले के सर्वाधिक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पीडब्लूडी के एलडब्ल्यूई आरआरपी वन योजना में वर्ष 2010 पूर्व 10 सड़कों का 517.20 किमी सड़क एवं 1177 पुल, पुलियों का निर्माण किया जाना था। लेकिन 14 वर्षों में अब तक 313 किमी सड़क एवं 809 पुल, पुलियों का निर्माण हो सका है। पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से 203 किमी सड़क और 344 पुल, पुलियों का निर्माण नहीं हो सका है।
लोगों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना
वहीं नारायणपुर-सोनपुर के सड़क चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य के दौरान होराड़ी, गरपा, कंदाड़ी, सितरम गांव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए आरओपी बंद होने के चलते निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। इस तरह से अंदरूनी क्षेत्र के लगभग दो दर्जन गांवों में सड़क, पुल, पुलियों का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संभाग के सात जिलों के नक्सल प्रभावित इलाकों में लोक निर्माण विभाग द्वारा आरआरपी-1 (रोड रिक्वायरमेंट प्लान) एवं एलडब्ल्यूई योजना में सड़क, पुल, पुलियों का निर्माण प्रस्तावित है। संवेदनशील क्षेत्रों में केंद्रीय अर्धसैन्य बलों के द्वारा निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा कवर किया जा रहा है।
3 जिलों की सड़कों का अधूरा पड़ा काम
नारायणपुर-सोनपुर, छोटे डोंगर-ओरछा, बीजापुर-आवापल्ली-बासागुड़ा, चिंतलनार से मारीगुड़ा, भेज्जी से चिंतागुफा, दोरनापाल-चिंतलनार-जगरगुंडा मार्ग में सड़क चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य, पुल, पुलियों का निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। बताया जा रहा है कि, संभाग के किसी भी जिलों में नक्सल घटना होने पर निर्माण कार्य लगभग 10 दिनों तक आरओपी नहीं होने से कार्य बंद रहता है। यही कारण है कि, नक्सल प्रभावित एवं अंदरूनी क्षेत्र में निर्माण कार्य समय पर नहीं हो पाता है।
मुख्यालय को भेजी जा रही जानकारी
लोक निर्माण विभाग जगदलपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता जीआर रावटे ने बताया कि, सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से सड़क, पुल, पुलियों का निर्माण कार्य बंद होने की जानकारी मुख्यालय को भेजी जा रही है।
