CG Road Accident: कवर्धा में 50 यात्रियों को ले जा रही बस सड़क किनारे नाले में गिरी, 25 को आई गंभीर चोटें

Accident
X
रेंगाखार से कवर्धा की तरफ जा रही बस झलमला घाटी में अनियंत्रित होकर गिर गई
CG Road Accident: छत्तीसगढ़ के रेंगाखार से कवर्धा की तरफ जा रही बस झलमाला घाटी में अनियंत्रित होकर गिर गई, बस में 50 यात्री सवार थे....

संजय यादव/कवर्धा- छत्तीसगढ़ के रेंगाखार से कवर्धा की तरफ जा रही बस झलमाला घाटी में अनियंत्रित होकर गिर गई, बस में 50 यात्री सवार थे, जिसमें से 25 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और 15 घायल यात्रियों को रेंगाखार, बाकी बचे 10 को झलमाला सामुदायिक उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक, बस की पट्टा टूटने की वजह से यह बड़ा हादसा हो गया। पूरा मामला झलमाल थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

तेज रफ्तार माजदा वाहन अनियंत्रित होकर गिरी
एक दिन पहले ऐसा ही एक हादसा जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पिपरसत्ती गांव के पास हुआ था। तेज रफ्तार माजदा वाहन अनियंत्रित होकर तालाब में जा पलटी। माजदा वाहन में 30 लोग सवार होकर चमत्कारी तालाब में नहाने के लिए जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया, हादसे में एक बच्ची सहित 9 लोगों घायल हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल अकलतरा में भर्ती कराया गया था।

30 लोग सवार होकर तालाब में नहाने जा रहे थे
मिली जानकारी अनुसार, अकलतरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मधुवा के रहने वाले सभी 30 लोग सवार होकर तालाब नहाने जा रहे थे। तभी मुंगेली जिले के पेंड्री गांव के तालाब के पास यह हादसा हो गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि, चालक वाहन को तेज रफ्तार से चला रहा था। सभी यात्री पिपरसत्ती गांव पहुंचे ही थे कि, अचानक वाहन चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे तालाब में जाकर माजदा पलट गई।

8 साल की बच्ची सहित 9 घायल
इस हादसे के बाद वाहन में मौजूद लोगों में चीख-पुकार मचने लगी। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से गाड़ी में फंसे लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला गया। इस हादसे में एक 8 साल की बच्ची सहित 9 लोगों को गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां घायलों का इलाज जारी है। वहीं बाकी लोगों को हल्की चोट आने पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story