रामानुजनगर-प्रेमनगर में लहराया भगवा परचम : विधायक और पूर्व जिलाध्यक्ष की जोड़ी ने कर दिखाया कमाल

Ramanujnagar-Premnagar, bhagwa parcham, District President, Phuleshwar Singh Sidar,
X
रामानुजनगर जनपद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष
सरगुजा संभाग के रामानुजनगर जनपद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। प्रेमनगर जनपद में 20 वर्षों के बाद पुरुष अध्यक्ष फुलेश्वर सिंह सिदार निर्वाचित हुआ।  

सूरजपुर। सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले के रामानुजनगर और प्रेमनगर में शुक्रवार को जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। दोनो ब्लाकों में संगठन ने भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी की सफल रणनीति से अपना भगवा परचम लहराया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रेमनगर में जहाँ फुलेश्वर सिंह सिदार अध्यक्ष चुने गए हैं तो वहीं उपाध्यक्ष पद पर पुनिया राजवाडे़ जीती हैं। इसी तरह रामानुजनगर में गुलाब सिंह अध्यक्ष तो वहीं रामप्रताप साहू उपाध्यक्ष चुने गए हैं। विधायक भूलन सिंह मरावी के गृह जनपद में भाजपा को बड़ी सफलता मिली है। जनपद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनो पद पर निर्विरोध कराकर विधायक ने अपनी रणनीति का परिचय दिया है। अध्यक्ष पद पर गुलाब सिंह व उपाध्यक्ष पद पर रामप्रताप साहू चुने गए है। यहां 19 जनपद सदस्य भाजपा से जीतकर आए थे वहीं 2 कांग्रेस के जनपद सदस्य भाजपा के समर्थन में आ गए थे। जिसके बाद कांग्रेस से उपाध्यक्ष के लिए दावेदारी कर रहे शमशेर खान ने पीछे हटने में ही भलाई समझी और अपना फार्म वापस ले लिया। इसके बाद भाजपा के उपाध्यक्ष राम प्रताप साहू निर्विरोध जनपद उपाध्यक्ष चुने गए।

District President Phuleshwar Singh Sidar

भाजपाइयों की एकजुटता से मिली बड़ी सफलता

विधायक भूलन सिंह मरावी की सक्रियता से यह बड़ी सफलता मिलने से भाजपा के कार्यकर्ता भी भारी गदगद हैं। यहां के सुभाष चौक में जमकर पटाखों से आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। वहीं रामानुजनगर में निर्विरोध अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष बनने के इस चुनाव में भाजपा के पर्यवेक्षक पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू, जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल, ट्राइबल मोर्चा जिलाध्यक्ष कौशल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशि तिवारी, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रेमनगर में फुलेश्वर सिंह सिदार चुने गए अध्यक्ष

इधर प्रेमनगर में भाजपा के पर्यवेक्षक पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के अलावा विधायक भूलन सिंह मरावी, नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नयन विजय सीदार, मंडल अध्यक्ष श्रीमती मिथिला बंजारे, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगमोहन सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र जायसवाल, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष किरण साहू, पार्षद राजीव बंसल, दीपेश अग्रवाल सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हुए चुनाव में फुलेश्वर सिंह सिदार अध्यक्ष चुने गए जबकि उपाध्यक्ष के लिए हुए मतदान में भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती पुनिया राजवाड़े को 08 मत प्राप्त हुआ, तो वहीं कांग्रेस पार्टी के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष तुलसी यादव की धर्मपत्नी इंडियन नेशनल कांग्रेस से प्रत्याशी श्रीमती संजीता यादव को 04 मत प्राप्त हुआ। जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी श्रीमती पुनिया राजवाड़े को 04 मत से विजय घोषित किया गया।

District President Phuleshwar Singh Sidar

भाजपाइयों ने जमकर मनाया जश्न

निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार चंद्रशिला जायसवाल के द्वारा विजयी प्रत्याशी को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। तो वहीं विधायक भूलन सिंह की सक्रियता से यहां भी बड़ी सफलता मिलने से भाजपा के कार्यकर्ता भी भारी उत्साहित हैं। यहां के जनपद कार्यालय से होते हुए बीरंची बाबा देव स्थल तक जमकर लड़ी फटाखों से आतिशबाजी कर अबीर गुलाल के साथ सभी को लड्डू से मुंह मीठा कराकर डीजे के माध्यम से भगवा रंग की धुन पर झूमते नाचते हुए रैली निकालकर भारी जश्न मनाया गया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story