A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाने से गांजा तस्कर महिला फरार हो गई। बताया जा रहा है कि, बुधवार को तस्करी की आरोपी महिला प्रधान आरक्षक को बाथरूम में बंद कर भाग निकलने में सफल रही। हालांकि, बाद में आरोपी महिला को पुलिस ने महासमुंद से गिरफ्तार कर लिया। 

उल्लेखनीय है कि, गांजा तस्कर महिला को दो दिन पहले पुलिस ने दो अन्य आरोपियों के साथ गिरफ्तार किया था। अब टिकरापारा पुलिस ने महिलातसकर की फरारी पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं बुधवार को ही राजधानी रायपुर में एक पुलिस आरक्षक ड्रग्स तस्करी के आरोप में पकड़ा गया है। 

ड्रग्स के साथ पकड़ा गया आरक्षक
उधर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सूखा नशा और मादक पदार्थों के बढ़ते नेटवर्क के बीच पुलिस विभाग को उस समय बड़ा झटका लगा, जब एक आरक्षक ही तस्करी में संलिप्त पाया गया। टिकरापारा पुलिस ने आरोपी आरक्षक हिमांशु बर्मन को दबोचते हुए उसके पास से 1 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है।

खाकी वर्दी में छिपा नशा तस्कर गिरफ्तार
टिकरापारा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरक्षक हिमांशु बर्मन को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 1 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसे सूखा नशा में उपयोग किया जाता है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत FIR दर्ज
बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि, अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति चाहे वह पुलिस विभाग का हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सप्लायर की तलाश, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस अब सप्लायर तक पहुंचकर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में काम कर रही है। यह भी जांच का विषय है कि आरक्षक कितने समय से इस अवैध गतिविधि में शामिल था और इसके पीछे अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हैं।