Raipur South By Election : तीन वार्डों में बृजमोहन अग्रवाल और सुनील सोनी करेंगे रोड शो, दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम में भी करेंगे शिरकत 

Raipur South By Election, Brijmohan Agrawal, Sunil Soni, road show, Diwali Milan Samaroh, chhattisgarh news 
X
सांसद ब्रजमोहन अग्रवाल और प्रत्याशी सुनील सोनी करेंगे रोड शो
बृजमोहन अग्रवाल और सुनील सोनी का आज तीन वार्डों में रोड शो होगा। रायपुर दक्षिण के मदर टेरेसा, सिविल लाइन, अरविंद दीक्षित वार्ड में रोड शो करेंगे।

रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल और रायपुर दक्षिण उपचुनाव प्रत्याशी सुनील सोनी का आज तीन वार्डों में रोड शो होगा। रायपुर दक्षिण के मदर टेरेसा, सिविल लाइन, अरविंद दीक्षित वार्ड में रोड शो करेंगे। 5 मोहल्ले में दीपावली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया है। बृजमोहन अग्रवाल और सुनील सोनी ब्राह्मण पारा, सुंदर नगर दंतेश्वरी चौक और आशीर्वाद भवन के दीपावली मिलन में शामिल होंगे। रोड शो और दीपावली मिलन के जरिए प्रचार करेंगे।

कांग्रेस के प्रचार पर चंद्राकर ने कसा तंज

रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस के प्रचार पर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस कितनी ताकत झोंक रही है। भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, चरण दास महंत कितने घंटे चुनाव प्रचार कर रहे हैं। प्रदेश में बाहरी लोग प्रचार कर रहे हैं। पायलट भी बाहर के हैं और प्रत्याशी भी बाहर के हैं।

इसे भी पढ़ें : निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली युवती की लाश : पूरी तरह सड़ चुका है शव, शिनाख्ती में जुटी पुलिस

कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे को बताया भाजपा का नेट बॉलर

विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे को भाजपा का नेट बॉलर बताया। उन्होंने कहा कि, भाजपा के लोगों को प्रमोद दुबे नेट प्रैक्टिस कराते हैं। इसलिए उनके खिलाफ कुछ नहीं बोलूंगा। उन्होंने प्रमोद दुबे को भाजपा की टीम का हिस्सा बताया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story