छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदली करवट : बिलासपुर-बेमेतरा सहित 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी, आंधी- तूफान के साथ पड़ेंगी बौछारें

छत्तीसगढ़ में मौसम का बदलाव जारी है। रविवार को कोंडागांव में तेज आंधी-तूफान के साथ ओले भरी बारिश हुई। मौसम विभाग ने 7 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-04-14 14:25:00 IST
मौसम विभाग, रायपुर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का बदलाव जारी है। इसी कड़ी में रविवार को कोंडागांव में तेज आंधी-तूफान के साथ ओले भरी बारिश हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिले बेमेतरा, बिलासपुर, गौरेला- पेंड्रा- मरवाही, कबीरधाम, खैरागढ़- छुईखदान- गंडई, कोरबा, मुंगेली के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अलग- अलग स्थानों पर आंधी- तूफान के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। जबकि, 19 जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं 2 दिन बाद तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोन सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से रविवार को बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई। कोंडागांव में आंधी- तूफान के साथ ओलों की बारिश हुई और कई घरों के छप्पर उड़ गए हैं।  

रायपुर में धूप- छांव भरा रहा मौसम 

सोमवार को राजधानी रायपुर में धूप- छांव वाला मौसम रहा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। रविवार को दिन का टैम्प्रेचर 39.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो कि, सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री ज्यादा था। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण रविवार को सरगुजा संभाग के कुछ स्थानों में बूंदाबांदी हुई। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री रहा। जो नॉर्मल टेम्प्रेचर से 3 डिग्री कम था। वहीं रात का पारा 21.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो कि, सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा।

Similar News

दिल्ली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर भेंट की दीपकमल पत्रिका

भाजपा युवा मोर्चा ने किया स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन: मंत्री टंकराम वर्मा के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने लगाई दौड़

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम साय: बोले- स्काउट एक जीवन पद्धति, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है

जंबूरी में भ्रष्टाचार के आरोप: कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल की याचिका कोर्ट में मंजूर

धान खरीदी के सिस्टम में बड़ा बदलाव: अब आफ लाइन मिलेगा टोकन, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

महानदी की सफाई पर विधायक साहू के प्रयास तेज: अंतरजिला बैठक में शीघ्र काम शुरू करने पर बनी सहमति