A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

गणेश मिश्रा- बीजापुर। पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले में फरार मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को पुलिस ने देर रात हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। वहीं CMHO डॉक्टर BR पुजारी ने कहा कि, तीन डॉक्टरों की टीम के द्वारा पोस्टमार्टम किया गया है। पीएम रिपोर्ट एक के हफ़्ते के भीतर सबमिट कर दी जाएगी। पोस्टमार्टम के समय उन्हें निर्देशित किया गया था कि, बाकायदा इसकी वीडियोग्राफी की जाए और जो भी तथ्य हैं, उसे सम्मिलित किया जाए। 

मुख्य आरोपी हैदराबाद से पकड़ाया 
वहीं बीजापुर  SIT टीम के प्रभारी मयंक गुर्जर ने कहा कि, पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले में फरार आरोपी सुरेश चंद्राकर को देर रात हैदराबाद में पकड़ा गया है। इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर के अलावा 3 आरोपियों की गिरफ़्तारी की जा चुकी है। इनमें रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके शामिल है। इस मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

तीन पहले किए गए हैं गिरफ्तार 
बस्तर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं हत्या मामले में आज दोपहर तक पुलिस अद्यतन जानकारी प्रस्तुत  करेगी। मिली जानकारी के मुताबिक, मुकेश चंद्राकर की हत्या के मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सुरेश विदेश भागने की तैयारी में था।

पत्रकारों ने किया था विरोध- प्रदर्शन 
वहीं बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के विरोध में सभी पत्रकार धरने पर बैठ गए हैं। संभाग भर के पत्रकार नेशनल हाईवे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान पत्रकारों ने चक्का जाम के साथ ही आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा आरोपी ठेकेदार के वैध अवैध सभी संपत्तियों की कुर्क करने और सभी सरकारी टेंडर निरस्त कर बैंक खाते सीज करने की भी मांग रहे हैं। 

ठेकदार के सेप्टिक टैंक में मिला था शव 
शुक्रवार को बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर (Mukesh Chandrakar) की हत्या कर दी गई। शुक्रवार (3 जनवरी) को  उनका शव ठेकेदार के सेफ्टिक टैंक में मिला था। मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से गायब थे। परिजनों और पत्रकारों ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई थी। उन्होंने ठेकेदार के भ्रष्टाचार को उजागर किया था, जिसके बाद उस पर कार्रवाई हुई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। 

पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से थे लापता 
पत्रकार मुकेश चंद्राकर (Mukesh Chandrakar) 1 जनवरी से लापता थे। उनके सभी मोबाइल नंबर बंद आ रहे थे। उनके बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने गुमशुदगी की रिपोर्ट बीजापुर थाने में करवाई है। इधर गुमशुदगी की खबर पर बीजापुर एसपी ने टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई थी। इस जांच में बीजापुर एएसपी युगलैंडन यार्क और कोतवाली टीआई दुर्गेश शर्मा के साथ अन्य अधिकारियों की टीम बनाई है। बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने सोशल मीडिया पर प्रेस नोट जारी कर कहा था कि, पुलिस पत्रकार मुकेश चंद्राकर की जल्द से जल्द पतासाजी करने के हर संभव प्रयास में जुटी है। उन्हें जल्द ही ढूंढ लिया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें... पत्रकार हत्याकांड : आरोपी ठेकेदार के साम्राज्य पर चला बुलडोजर, पांच एकड़ जंगल की जमीन पर किया था अवैध कब्ज़ा

भाई ने ठेकेदार की संलिप्तता का जताया अंदेशा 
दरअसल, बीते दिनों मुकेश चंद्राकर ने बीजापुर जिले के मिरतुर इलाके एक सड़क निर्माण की स्टोरी अपने संस्थान के लिए बनाई थी। जिसके बाद सरकार ने सड़क पर बड़ी जांच बैठाकर कार्यवाही भी की थी। मुकेश चंद्राकर के बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने बताया कि, उन्हें सन्देह है कि, सड़क के ठेकेदार का कनेक्शन मुकेश चंद्राकर के गायब होने में है। पुलिस इस एंगल से भी मामले की पड़ताल करे।