रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भनपुरी के कावेरी इंडस्ट्रीज में भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह से 5 किलोमीटर तक काला धुआं दिखाई दे रहा है। मामले की जानकारी मिलने ही फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।
इस घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। डामर और ऑयल जैसी ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने आई है। हैरान करने वाली बात यह है कि ग्रीष्मकाल शुरू होने से पहले ही इस तरह की औद्योगिक दुर्घटनाएं सामने आने लगी हैं, जिससे फैक्ट्री सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
रायपुर के भनपुरी के कावेरी इंडस्ट्रीज में भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह से 5 किलोमीटर तक काला धुआं दिखाई दे रहा है। pic.twitter.com/2j2xrQEBXz
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 7, 2026
इलाके में अफरा-तफरी का माहौल
इस घटना के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।









