दिल्ली जाएंगे सीएम साय : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ करेंगे मुलाकात, राष्ट्रीय राजमार्गों के प्रगति की करेंगे समीक्षा

CM Vishnudev Sai
X
सीएम विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज रात नई दिल्ली पहुंचेंगे। वे कल 30 सितंबर को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में होने वाली समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय रविवार की रात नई दिल्ली पहुंचेंगे। वे कल 30 सितंबर को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में होने वाली समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की जाएगी। बैठक में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और राज्य के लोक निर्माण विभाग, राजस्व, खनन और वन विभागों के अधिकारियों को भी उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की होगी समीक्षा

इस बैठक का उद्देश्य छत्तीसगढ़ में चल रही राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा करना है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि, छत्तीसगढ़ राज्य ने हमेशा राजमार्ग परियोजनाओं के सफल कार्यान्वयन में पूरा समर्थन दिया है। लेकिन कुछ परियोजनाएं अभी भी विभिन्न अवरोधों के कारण धीमी गति से चल रही हैं। इस बैठक के माध्यम से इन अवरोधों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ का चुनाव : सीएम साय चुने गए निर्विरोध अध्यक्ष, सिसोदिया महासचिव, हिमांशु द्विवेदी उपाध्यक्ष बने

लंबित मुद्दों पर दिया जायेगा विशेष ध्यान

केंद्रीय मंत्री गडकरी छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में चल रही परियोजनाओं की प्रगति पर समीक्षा कर रहे हैं। ताकि, कार्यों का समय पर और कुशलता से निष्पादन हो सके। बैठक में वन विभाग से क्लीयरेंस, राजस्व और खनन से जुड़े मुद्दों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा। क्योंकि, इनसे कई परियोजनाओं में रुकावटें आ रही हैं। नितिन गडकरी को उम्मीद है कि, इस समीक्षा से सभी लंबित मुद्दों का समाधान हो जाएगा और परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story