धनतेरस पर सीएम हाउस में धन्वंतरि पूजा : सीएम साय ने की विधिवत पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं

Raipur, CM Vishnudev Sai House, Dhanvantari Puja, Dhanteras, Best wishes, Chhattisgarh News
X
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की सीएम हाउस में धन्वंतरि पूजा
रायपुर में आज सीएम विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों धनतेरस की शुभकामनाएँ दी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के निरोगी एवं सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि धनतेरस का पर्व समृद्धि और ऐश्वर्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस पर्व पर धन के देवता कुबेर और आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा का विशेष महत्व है। जीवन में जो सुख-समृद्धि और आरोग्य का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य लेकर आए यही कामना है।

इसे भी पढ़ें...धनतेरस आज : त्रिपुष्कर, इंद्र और वैधृति योग मिलकर बनाएंगे त्रिग्रही योग, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का संयोग करेगा धन में तेरह गुना वृद्धि

सीएम ने प्रदेशवासियों के लिए आरोग्य का वरदान माँगा

श्री साय ने भगवान धन्वंतरि से सभी प्रदेशवासियों के लिए आरोग्य का वरदान माँगा और कामना की, कि हर घर में समृद्धि का दीपक प्रज्वलित हो। उन्होंने कहा कि त्योहारी समय में सभी के जीवन में खुशहाली और उन्नति के दीप जलते रहें, यही इस पर्व का उद्देश्य है।धनतेरस के इस अवसर पर मुख्यमंत्री के निवास पर अनेक धार्मिक अनुष्ठान भी सम्पन्न हुए और उपस्थित जनसमूह ने प्रदेशवासियों के लिए प्रार्थना की सभी को भगवान धन्वंतरि और कुबेर की कृपा प्राप्त हो।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story