रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जन्मदिन है, और सुबह से ही बधाइयों का दौर जारी है। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सुबह कई वरिष्ठ भाजपा नेता उनसे मिलने पहुंचे और शुभकामनाएँ दीं। जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री दोपहर में अपने गृह ग्राम बगिया (जशपुर) के लिए रवाना हुए, जहाँ उनका पारंपरिक और पारिवारिक कार्यक्रम निर्धारित है।
सुबह रायपुर में शुरू हुआ बधाइयों का सिलसिला
सुबह होते ही मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइंस में बधाई देने वालों की भीड़ लग गई। भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने स्वयं पहुँचकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं-
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव
- भाजपा कोषाध्यक्ष राम गर्ग
- भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी
इन नेताओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बेहतर स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल नेतृत्व की कामना की। प्रदेशभर में मुख्यमंत्री के जन्मदिन को लेकर हर्ष का माहौल देखा गया।
जशपुर के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री साय
जन्मदिन पर मुख्यमंत्री अपने गृह ग्राम जशपुर के बगिया पहुँचने वाले हैं। उनका प्रस्थान कार्यक्रम इस प्रकार रहा-
- 09:00 AM मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान
- 09:05 AM पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर पहुंचना
- 09:10 AM हेलीकॉप्टर से जशपुर के लिए उड़ान
- 10:30 AM बगिया हेलीपैड, कांसाबेल, जशपुर पहुँचने
- 10:40 AM निजी निवास बगिया पहुँचना
बगिया में पारिवारिक जन्मदिन समारोह
गृह ग्राम पहुँचने के बाद मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ सादगी और परंपरा से जन्मदिन मनाएंगे, भगवान सत्यनारायण की कथा सुनेंगे परिवार के साथ पूजा-अर्चना कर माँ का आशीर्वाद लेकर जन्मदिन का केक काटेंगे साथ ही ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात करेंगे, गांव के लोगों में मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देने का उत्साह साफ दिख रहा है।
शाम को रायपुर वापसी
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम को वापस रायपुर लौटेंगे-
- 03:40 PM निजी निवास बगिया से प्रस्थान
- 03:50 PM हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए उड़ान
- 05:10 PM रायपुर हेलीपैड आगमन
- 05:20 PM मुख्यमंत्री निवास आगमन