छत्तीसगढ़ में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता पर फीडबैक लेने के लिए शनिवार को सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशभर के अफसरों के साथ वर्चुअल बैठक की।

रायपुर। पेट्रोल गैस आपूर्ति को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को सभी जिलों के कलेक्टर, फूड ऑफिसर के साथ बैठक की। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के अफसरों से चर्चा की। बैठक के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, अधिकारियों के साथ वर्तमान परिस्थियों को लेकर चर्चा हुई है। पेट्रोलियम कंपनियों के लोग भी बैठक में शामिल थे। अफसरों को जरूरी निर्देश दिए हैं, अफवाह रोकना है। प्रदेश में कहीं कोई शॉर्टेज जैसी स्थिति नहीं है।   

इस बउ़ी बैठक में कमिश्नर, आईजी, और सभी जिलों कलेक्टरों के साथ उन्होंने चर्चा की। इस दौरान श्री साय ने पेट्रोलियम पदार्थों, गैस की उपलब्धता पर फीडबैक ली। सीएम साय ने कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी करवाई के निर्देश अफसरों को दिए। बैठक में सीएम के साथ चीफ सेक्रेटरी विकास शील, CM के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, DGP अरुण देव गौतम खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले भी मौजूद रहीं। 

कहीं से नहीं आई शार्टेज की बात
मिली जानकारी के मुताबिक, इस दौरान किसी भी जिले से किसी भी पेट्रोलियम पदार्थ की शार्टेज की बात नहीं कही गई। अफसरों ने अपने- अपने जिलों में पेट्रोलियम पदार्थों की मौजूदगी की जानकारी के अलावा जमाखोरी के खिलाफ की गई कार्रवाइयों का ब्योरा भी दिया। 

पीएम से लेकर सीएम तक सभी ने झूठ बोला : दीपक बैज
उधर पीसीसी चीफ चीफ दीपक बैज ने पेट्रोल, गैस आपूर्ति को लेकर CM साय की बैठक पर कहा कि, ये तो बड़ा झूठ बोल रहे थे प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक। कह रहे थे, गैस की कोई दिक्क़त नहीं है, फिर गैस सिलिंडर का दाम बढ़ा दिए। अब प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक सभी बैठक कर रहे हैं। प्रदेश में पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल के लिए लोग लाइन लगाएं हैं। पेट्रोल के लिए देश में मारा- मारी चल रही है। श्री बैज ने कहा कि, सरकार सचाई बताए और आम जानता से माफ़ी मांगे और बताए गैस की कमी है स्वीकार करें।