A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर। छत्तीसगढ़ के दैनिक श्रमिक मोर्चा से सरकार ने बारीक कमेटी बनाने का वादा किया था। बारीक कमिटी का गठन हो गया है, लेकिन उसमें अनियमित कर्मचारियों को सदस्य नहीं बनाया गया है। इसको लेकर दैनिक श्रमिक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सत्यम शुक्ला ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होंने कमेटी अनियमित कर्मचारियों को सदस्य बनाने की मांग की है।
उनका कहना है कि, प्रदेश में कुल 21 अलग- अलग प्रकार के अनियमित कर्मचारी निगम मंडल आयोग, बोर्ड समिति और सोसायटी में कार्यरत है। इनकी संख्या भी लाखों में है। सभी अनियमित कर्मचारीयो की मांग स्थाईकरण, नियमितीकरण नही है। बल्कि, बहुत से अनियमित कर्मचारी, वेतन वृद्धि, विभाग से सीधे वेतन, प्रतिदिन कार्यावधि में वृद्धि, वर्ष भर कार्य जैसे मांगो को पूर्ण करवाने की मांग कमिटी में रखना चाहते है। लेकिन सदस्य न बन पाने के कारण यह संभव नही हो पा रहा है। ऐसे में हड़ताल करना इन समस्त अनियमित कर्मचारियो की मजबूरी बन गई है।
सदस्य बनाने की मांग
उन्होंने आगे कहा कि, यदि सरकार इनके प्रतिनिधियों को सदस्य बना देती है तो हड़ताल धरने में पूर्ण रूप से अघोषित रोक लग जायेगी। जनता का कार्य सरकारी विभागों में बाधित नहीं होगा। अनियमित कर्मचारियो को उम्मीद रहेगी। इतने प्रकार और इतनी संख्या के कार्यरत कर्मचारियों की समस्या का समाधान निकालने में वर्षो का समय लगेगा। ऐसे में जरूरी है कि, इन्हें जल्द सदस्य बनाया जाए।
