रायगढ़ विकासखण्ड के तिलगा, नटवर और तारापुर स्कूलों में पहले प्राचार्यों की ड्यूटी लगी थी। अचानक उन्हें हटाकर जूनियर व्याख्याताओं को केंद्राध्यक्ष बना दिया गया है। 

रायगढ। छत्तीसगढ़ के रायगढ जिले में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में केंद्राध्यक्ष नियुक्ति में बड़ा खेल हो गया है। रायगढ़ विकासखण्ड के तिलगा, नटवर और तारापुर स्कूलों में पहले प्राचार्यों की ड्यूटी लगी थी। अचानक उन्हें हटाकर जूनियर व्याख्याताओं को केंद्राध्यक्ष बना दिया गया है। 

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव का निर्देश है कि पर्याप्त मात्रा में प्राचार्य हैं तो उनकी ड्यूटी ही केंद्राध्यक्ष में लगे पर रायगढ़ शिक्षा विभाग में भारी अनियमितता बरती गई है। तारापुर केंद्र में एक ऐसे व्याख्याता की ड्यूटी केंद्राध्यक्ष में लगा दी गयी है जो नकल कराने को लेकर बदनाम हैं। इन व्याख्याताओं को तत्काल हटाकर प्राचार्यों की ड्यूटी ही इन केंद्रों पर लगाई जाए। 

परीक्षा में पारदर्शिता के लिए जरुरी 
बोर्ड परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने हेतु यह एक जरुरी कदम होगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव को इस पर तत्काल संज्ञान लेकर कार्यवाही करनी चाहिए।