रायगढ़। छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिले के GPII-ढोलनारा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर अडानी फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण समुदाय के लिए हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों और युवाओं में सुरक्षित वाहन संचालन की आदत विकसित करना और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा
कार्यक्रम में प्रोग्राम मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, कम्युनिटी मोबिलाइज़र और साइट हेड की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों और युवाओं को हेलमेट दिए गए, जिससे उन्हें दोपहिया वाहन चलाते समय सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके। अडानी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि, हेलमेट पहनना केवल व्यक्ति की सुरक्षा नहीं, बल्कि परिवार के लिए भी आश्वासन है।
हेलमेट आदत नहीं, जिम्मेदारी है
प्रतिनिधियों ने हेलमेट उपयोग की आवश्यकता पर जोर देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में अधिकतर गंभीर चोटें सिर पर लगती हैं, जिन्हें हेलमेट उपयोग से टाला जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि-
- दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें
- बच्चों और युवाओं को भी इसकी आदत डालें
- सड़क सुरक्षा संदेश को पूरे समुदाय तक पहुँचाएँ
ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए स्वीकार किया कि यह पहल उन्हें सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करेगी।
बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति
स्थानीय लोगों ने कहा कि, वे सड़क सुरक्षा के महत्व को जानते हैं, लेकिन हेलमेट का नियमित उपयोग अभी आदत में शामिल नहीं था। अडानी फाउंडेशन की इस पहल ने उन्हें जागरूक करने के साथ-साथ सुरक्षा के लिए आवश्यक साधन भी उपलब्ध कराए। कार्यक्रम में ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सामुदायिक विकास की दिशा में अडानी फाउंडेशन की निरंतर पहलें
अडानी फाउंडेशन छत्तीसगढ़ में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रहा है। इनमें प्रमुख रूप से-
- शिक्षा: स्कूलों में बुनियादी सुविधाएँ, करियर मार्गदर्शन
- स्वास्थ्य: हेल्थ कैंप, विज़न केयर कार्यक्रम, मुफ्त चश्मा वितरण
- आजीविका: युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, महिला स्वयं-सहायता समूहों को प्रोत्साहन
- ग्रामीण विकास: पेयजल, स्वच्छता, सामुदायिक अवसंरचना
- पर्यावरण संरक्षण: वृक्षारोपण, पर्यावरण जागरूकता अभियान
इन सभी पहलों का प्रमुख लक्ष्य समुदाय के जीवन स्तर में सुधार और सुरक्षित, सशक्त समाज का निर्माण है।