BJP का जन आक्रोश महिला सम्मेलन में सीएम विष्णुदेव साय ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने की बात कही। 

रायपुर। संसद में महिला आरक्षण विधेयक पास ना होने पर बीजेपी विपक्षी दलों पर हमलावर है। सोमवार को BJP का जन आक्रोश महिला सम्मेलन में सीएम विष्णुदेव साय ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने की बात कही। 

BJP की जन आक्रोश महिला रैली के समापन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार महिलाओं के हित में निर्णय लिए हैं। कांग्रेस और विपक्ष ने विधेयक को पास होने नहीं दिया। इससे छत्तीसगढ़ में हमारी माता बहनें आक्रोशित हैं। देश की जनता का विश्वास NDA और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर है। 

विशेष सत्र बुलाकर विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव किया जाएगा पारित
उन्होंने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया जाएगा। 33% महिला आरक्षण पर विपक्ष ने सहयोग नहीं किया। 

सुभाष स्टेडियम से निकाली गई रैली 
जन आक्रोश महिला सम्मेलन में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई। सुभाष स्टेडियम से जन आक्रोश रैली निकाली गई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव, अन्य मंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव भी मौजूद रहे।