प्राध्यापकों की प्राचार्य के पद पर पदोन्नति : अब नवीन महाविद्यालय की प्राचार्य होंगी डॉ मधुलिका

Chhattisgarh Government Higher Education Department
X
छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग
शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत 131 प्राध्यापकों को प्राचार्य पद पर पद्दोनत कर नए स्थानों पर पदस्थापना दी गई। 

रायपुर। छत्तीसगढ राज्य शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्णय से शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत 131 प्राध्यापकों को प्राचार्य पद पर पद्दोनत करते हुए नवीन स्थानों पर पदस्थापना किया गया है।
इसी क्रम में शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय रायपुर में वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ मधुलिका अग्रवाल को पदोन्नत कर शासकीय नवीन महाविद्यालय गुढ़ियारी में प्राचार्य पर नियुक्त किया गया है। जिन्होंने 5 नवंबर को पदभार ग्रहण कर लिया है।

डॉ मधुलिका अग्रवाल शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय में पिछले 3 सालों से अपनी सेवाएं दे रही थीं। उनके कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट कार्य हुए हैं। वाणिज्य विभाग के उन्नयन विकास के लिए उन्होंने विभिन्न गतिविधियां कराई हैं। शैक्षणिक गतिविधियों के उत्तरोत्तर विकास में इनकी महति भूमिका रही है। विभिन्न महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में शोध निर्देशिका के रूप में और रिसोर्स पर्सन के रूप में अपनी भूमिका निभाई है।

Dr. Madhulika Agarwal
डॉ. मधुलिका अग्रवाल

बोध गया विश्वविद्यालय में भी दी थी सेवा

डॉ मधुलिका अग्रवाल ने बोध गया विश्वविद्यालय में अपनी सेवाएं दी हैं। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय-बिहार में शोध कार्य के बाह्वय परीक्षक रूप में कार्य किया। तिलकामांझी विश्वविद्यालय भागलपुर में शोध परीक्षण को लिए बाह्य परीक्षक के रूप में कार्य किया। रविशंकर विश्वविद्यालय में डीन (संकाय अध्यक्ष) के रूप में और कार्य परिषद सदस्य के रूप में काम किया।

प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने नए प्राचार्य का किया भव्य स्वागत
इस अवसर पर महाविद्यालय के कर्मचारियों ने प्राध्यापक का भव्य स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया। डॉ मधुलिका अग्रवाल पदभार ग्रहण करने के बाद सभी प्राध्यापकों और कर्मचारियों के सहयोग और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में काम करने के लिए प्रेरित किया और शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन उत्कृष्ट रूप से करने के लिए निर्देशित किया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story