A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला जेल में बंदी लुकेश सिन्हा की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे आबकारी एक्ट के तहत जेल में भेजा गया था। बंदी लुकेश सिन्हा की मौत होने के बाद परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाया है और न्यायिक जांच की मांग की है। 

उप जेल बालोद में विचाराधीन कैदी की हुई मौत के बाद मामला गरमा गया है। मृतक देवरी थाना के अंतर्गत ग्राम फरदफोड का निवासी था उप जेल प्रशासन द्वारा पिछले दो दिन से स्वास्थ्य उपचार हेतु जिला अस्पताल बालोद ले जाया गया। जहां पर उपचार के बाद पुनः उपजेल में लौटा दिया गया। इसके बाद कल शाम उसकी मृत्यु हो गई। इस संदर्भ में उपजेल के जेलर ने न्यायिक जांच के लिए पत्राचार जारी कर दिया गया है। जिसके बाद वास्तविक स्थिति शीघ्र ही सामने आ जाएगी। पारिवारिक जनों ने इस मामले में जांच की मांग की है। 

नशे का था आदि, कर रहा था अजीब हरकतें- सहायक जिला जेल अधीक्षक

सहायक जिला जेल अधीक्षक एस शोभा ने बताया कि, 25 मई को लुकेश सिन्हा जेल दाखिल हुआ था। बैरक में वह तरह-तरह की हरकतें कर रहा था और नशे का आदि था। इस वजह से उसे अस्पताल उपचार हेतु भेजा गया था और उपचार के दौरान तीन दिनों बाद उसकी मौत हो गई। 

परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप 

बंदी लुकेश सिन्हा की मौत होने के बाद परिजनों के बीच में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। उन्होंने जेल प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि, उनके बेटे की मौत सामान्य मौत नहीं है। उनका कहना है कि, मारपीट के दौरान ही मौत हुई होगी। परिजनों ने न्यायिक जांच की मांग की है।