A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
राजा शर्मा/डोंगरगढ़- छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ शहर में राजनीति में नाटकीय मोड़ देखने को मिल रहा है, जहां पिछले दिनों कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष सुदेश मेश्राम के खिलाफ भाजपा के पार्षदों ने मोर्चा खोल था। उसी पर अब जिला कलेक्टर को 14 पार्षदों के हस्ताक्षर कर अविश्वास प्रस्ताव के लिए पत्र सौंपा है। इसके बाद से ही यह कयास लगाये जा रहे हैं कि, नगर पालिका अध्यक्ष सुदेश मेश्राम की कुर्सी कभी भी जा सकती है ।
कांग्रेस ला रही अविश्वास प्रस्ताव
भाजपा पार्षद दल की कार्यवाही से बौखलाई कांग्रेस ने आनन-फानन में नगर पालिका उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे हैं। पूरे मामले में सियासी दाव पेच पालिका उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा के भाजपा प्रवेश के बाद ही बदला था। जिसके बाद अध्यक्ष सुदेश मेश्राम अपने पार्षद दल के साथ कलेक्टर ऑफिस पहुंचे हैं और नगर पालिका उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए लिखित आवेदन कर दिया है।
उमा महेश वर्मा ने क्या कहा
नगर पालिका उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा ने सारी घटना क्रम पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, मैं जन सेवा के लिए आया हूं। पिछले 2 सालों में पंचवर्षीय कार्यकाल चुन कर नगर पालिका आया हूं और पार्षद पद में रहा हूं, मेरे पहले कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी अगर मैं चाहता तो उसी समय पार्टी में शामिल हो जाता दूसरे कार्यकाल में कांग्रेस की सरकार प्रदेश में रही शहर सरकार बनाने में कांग्रेस को समर्थन मैं इस लिए दिया था कि, सुदेश मेश्राम अच्छा काम जनता के हित मे करेगें। लेकिन सुदेश मेश्राम सिर्फ भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं। इनको जनता से कोई मतलब नही रहा है।
राजनैतिक समीकरण बदलते दिखाई दिए
नगर पालिका उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा और एक निर्दलीय पार्षद के भाजपा प्रवेश के बाद से ही नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ में राजनैतिक समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। इस बीच कांग्रेस पार्षद दल ने भी अपनी रणनीति तैयार कर नगर पालिका उपाध्यक्ष के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है और अविश्वास प्रस्ताव के लिए पत्र सौंप दिया है।
कांग्रेस पार्षदों में आक्रोश
जिला कलेक्टर को पत्र सौंपने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष सुदेश मेश्राम की माने तो नगर पालिका उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा के पार्टी बदलने के बाद से ही लगातार कांग्रेस पार्षदों में आक्रोश है। जिसकी वजह से पी.आई.सी. का काम भी सुचारू रूप से नही हो पा रहा है । इधर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष विजय राज सिंह की माने तो राजनैतिक स्वार्थ के लिए अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला रहे हैं। कांग्रेस पार्षदों की कम संख्या के बाद भी उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने जा रहे हैं और कही न कही जोड़-तोड़ की राजनीति की ओर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने इशारा किया है।
