A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
दामिनी बंजारे-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार को भाजपा एकात्म परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। शनिवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि, आज बेमेतरा जिले में बारूद फैक्टरी में बड़ी घटना घटी है। मैं उस पर दुख व्यक्त करता हूं।
झीरम घाटी हत्याकांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि, 25 मई 2011 को झीरम घाटी की घटना घटी थी। जिसमें कांग्रेस के कई बड़े वरिष्ठ नेता मारे गए थे। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीडिया मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों को निर्दोष करार दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के पश्चात हमनें यह तय किया है कि, हम 2 वर्षों के अंदर हम नक्सल समाप्त राज्य बनाएंगे। परिणाम सबके सामने है जिसमें 4 महीने के अंदर इतनी बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए हैं।
नक्सलियों के साथ खड़े होते हैं कांग्रेसी नेता
नक्सली कमांडर हिडमा का जिक्र करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि, हिडमा की मां भी गांव में रहती थी यानी हिड़मा भी निर्दोष था। जब भी नक्सली मारे जाते हैं तब कोई न कोई कांग्रेस का नेता खड़ा होता है। जब 29 नक्सली मारे गए तब पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सवाल खड़े कर दिए। पीडिया की घटना पर कांग्रेस ने समिति बनाई और उसे फर्जी कह दिया। कांग्रेस ने सुरक्षा बलों के मनोबल को कमजोर करने का काम किया है। नक्सलवाद पर कांग्रेस की सोच क्या है वह अब तक स्पष्ट नहीं है। पूर्व सीएम कहते हैं कि झीरम की घटना का सच जेब में है। कहां हैं वह सबुत निकालें।
कांग्रेस के कई बड़े नेता चुनाव में नक्सलवाद का सपोर्ट लेते हैं
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, वास्तव में कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता चुनाव में नक्सलवाद का सपोर्ट प्राप्त करते हैं। इसलिए नक्सलियों के प्रति इनकी भावना साफ होती है। पुलवामा की घटना में जब एयरस्ट्राइक होती है या जब सर्जिकल स्ट्राइक होती है। तब कांग्रेस के नेता प्रमाण मांगने के लिए सामने आते हैं। मैं पीसीसी चीफ दीपक बैज से पूछना चाहता हूं कि, कितने बार सुरक्षा बलों के जवान मारे गए हैं। कितने ही निर्दोष लोग जब मारे जाते हैं और जब जवान शहीद होते है तब समिति गठित क्यों नहीं करते हैं।
सरकार के साथ आये कांग्रेस
श्री शर्मा ने आगे कहा कि, कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि वह नक्सलवाद की समाप्ति चाहते है या नहीं। सरकार से कदम से कदम मिलाकर क्यों नहीं चलते हैं। राजनीति करने के लिए ऐसे कई विषय है। आज वो तिथि जिस दिन झीरम घाटी में कांग्रेस के बड़े नेताओं की हत्या हुई थी। मैं कांग्रेस से उम्मीद करता हूं कि, वह आने वाले समय में राज्य सरकार के साथ-साथ नक्सल की समाप्ति के लिए खड़े रहेंगे।
