सियासी हलचल: राजधानी में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे सीएम साय, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा छत्तीसगढ़ दौरे पर  

BJP-Congress
X
बीजेपी-कांग्रेस
सीएम साय राजधानी में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे तो वही कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सियासी उथल-पुथल मची हुई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल बंगाल और बिहार के दौरे पर रहेंगे। इधर राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर राजधानी रायपुर पहुंची हैं।

सीएम विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सबसे पहले वे राधास्वामी सत्संग व्यास के वार्षिक सत्संग में शिरकत करेंगे। दोपहर को सीएम साय सरदार बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडियम पहुंचेंगे और वहां आयोजित कंवर महोत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4 बजे कचहरी चौक के पास राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाएंगे और वहां शासकीय अनुदाप प्राप्त शिक्षक और कर्मचारी संगठन के सम्मान सम्मेलन में शामिल होंगे। फिर वे मैक कार्निवाल संस्कार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद वे शंकर नगर वापस लौटेंगे।

बंगाल और बिहार दौरे पर होंगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बंगाल और बिहार के दौरे पर रहेंगे। रविवार की सुबह 10 बजे दिल्ली से सिलीगुड़ी बंगाल के लिए रवाना हुए। वहां पर वे गठबंधन के नेताओं और कांग्रेसियों से मुलाकात करेंगे। बंगाल के बाद वे बिहार जाएंगे। बिहार में पूर्णिया में रात्रि विश्राम करेंगे। अगली सुबह गठबंधन के नेताओं से मुलाकात करेंगे।

राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा छत्तीसगढ़ दौरे पर
वहीं राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा दो दिवसीय दौरे पर आज छत्तीसगढ़ पहुंची हैं। एयरपोर्ट पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वे पहली बार छत्तीसगढ़ आई हैं। अलका लांबा ने कहा कि, बहुत से राज हैं, बहुत सारे खुलासे होंगे। प्रेस कॉन्फेरेंस में भारत जोड़ो न्याय यात्रा और लोकसभा चुनाव पर भी बात होगी। इंतजार करें।

महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में होंगी शामिल
अलका लांबा रायपुर और धमतरी जिले का दौरा करेंगी। आज दोपहर एक बजे महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगी। बिहार में हो रही राजनीतिक उथल-पुथल पर बोलीं अभी मुझे इसकी जानकारी नहीं है। जानकारी लेकर प्रेस कॉन्फेरेंस में बात करूंगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story