पानी करमा पर्व : विधि- विधान से की गई पूजा- अर्चना, सीएम साय की पत्नी ने किया करमा नृत्य

karma dance
X
सीएम साय की पत्नी कौशल्या साय महिलाओं के साथ करमा नृत्य करती हुई
छत्तीसगढ़ के सीएम साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने महिलाओं के साथ धूमधाम से पानी करमा पर्व मनाया। इस अवसर पर विधि- विधान से पूजा अर्चना कर अच्छी वर्षा की कामना की गई।  

जितेंद्र सोनी- जशपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने स्थानीय महिलाओं के साथ धूमधाम से पानी करमा पर्व मनाया। इस दौरान बगिया स्थित अपने निवास में उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के साथ विधि- विधान से पीपल वृक्ष पूजा अर्चना की। साथ ही प्रदेश में अच्छी वर्षा की कामना करते हुए करमा नृत्य भी किया गया।

दरअसल बगिया स्थित निवास में सीएम साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने महिलाओं के साथ मिलकर पानी करमा पर्व के अवसर पर नदी का जल अर्पण कर पीपल वृक्ष की पूजा की। साथ ही करमा नृत्य में भाग लिया। कौशल्या साय ने करम देवता की स्तुति करते हुए पूरे राज्य की खुशहाली और समृद्धि के साथ अंचल में अच्छी वर्षा की कामना की।

करमा वृक्ष की पूजा कर किया गया नृत्य

इस अवसर पर पूरे ग्राम की महिलाएं मुख्यमंत्री निवास में करमा वृक्ष की डाल के साथ आईं। जहां करमा वृक्ष की डाल को गाड़कर सभी ने उल्लास के साथ सीएम साय की पत्नी के साथ करमा नृत्य किया।

निर्जला व्रत रखकर मनाया जाता है पानी करमा

इस अवसर पर कौशल्या साय ने बताया कि, दशहरा के बाद स्थानीय महिलाएं इंद्र देवता को प्रसन्न कर ग्राम और प्रदेश में अच्छी वर्षा की कामना लेकर पानी करमा पर्व मनाती हैं। इस अवसर पर महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और जंगल से करमा वृक्ष की लकड़ी लाकर हमारे निवास में नदी से जल लाकर पीपल वृक्ष के नीचे जल अर्पण कर पूजा करती है। इसके बाद ग्राम में जाकर रातभर पूजा आराधना और करमा नृत्य करती हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story