मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के आचार संहिता के बीच चिरमिरी में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की कथा का आयोजन कराया गया था। जो कि, कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के चुनावी खर्चे में जुड़ेगा। चिरमिरी के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम गोदरीपारा में 26 अप्रैल को हनुमंत कथा का आयोजन किया गया था। 

इस कथा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी शामिल हुए थे। हनुमत कथा के समापन के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आयोजकों के नाम का जिक्र करते हुए कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल को मंच पर बुलाया और उनका सम्मान किया। कार्यक्रम स्थल की वीडियोग्राफी के आधार पर निर्वाचन आयोग ने इस पर संज्ञान लेते हुए सरोज पांडेय को नोटिस जारी किया था। 

आचार संहिता के बीच चिरमिरी में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की कथा का आयोजन कराया गया था। जो कि, कोरबा लोकसभा से भाजपा चुनाव आयोग की नोटिस 

सरोज ने दिया चुनाव आयोग की नोटिस का जवाब 

चुनाव आयोग की नोटिस का जवाब देते हुए सरोज पांडेय ने कहा कि, वे इस कार्यक्रम की आयोजक नहीं हैं और ना ही कार्यक्रम स्थल पर भाजपा का प्रचार हो रहा था। उन्होंने आगे कहा कि, उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कोई कार्यक्रम नहीं करवाया है। लेकिन निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम स्थल की करवाई गई वीडियोग्राफी और कांग्रेस की शिकायत को आधार बनाया। साथ ही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कबूलनामें के आधार पर निर्वाचन आयोग ने भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के चुनावी खर्च में कार्यक्रम का खर्च जोड़ने का निर्णय लिया है।

अब तक 50 लाख किये खर्च 

आपको बता दें कि, अब तक कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने जो खर्च ब्यौरा दिया है। उसके आधार पर 5 मई तक 51 लाख 67 हजार 953 रुपए खर्च किए गए हैं। हालांकि चुनावी खर्च सीमा 90 लाख है और अभी सरोज 29 लाख 37 हजार 179 रुपये खर्च कर सकती हैं। अगर धीरेंद्र शास्त्री के हनुमत कथा का खर्च 30 लाख से ऊपर जाता है तो भाजपा प्रत्याशी तय खर्च सीमा से ज्यादा राशि खर्च करने के मामले भी फंसती नजर आएंगी। क्योंकि चिरमिरी में बागेश्वर बाबा का कार्यक्रम भव्य तौर पर आयोजित हुआ था।