तीजन बाई के घर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री : पद्मश्री पंडवानी गायिका से मिलकर पूछा हाल-चाल, भेंट किया 5 लाख का चेक

Padma Shri Pandavani singer Teejan Bai, Health Minister Shyam Bihari Jaiswal, raipur, chhattisgarh news
X
पद्मश्री पंडवानी गायिका तीजन बाई से मिले स्वास्थ्य मंत्री
पद्म श्री पंडवानी गायिका तीजन बाई का स्वास्थ्य खराब है। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने उन्हें 5 लाख की आर्थिक सहायता भी दी। 

दुर्ग। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भिलाई पहुंचे। उन्होंने पद्मश्री पंडवानी गायिका तीजन बाई से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें 5 लाख का चैक सौंपा और कहा कि, मुख्यमंत्री ने आपका हाल-चाल जानने के लिए भेजा। आपको स्वास्थ्य विभाग की ओर से कभी कोई तकलीफ नहीं होगी। इस दौरान विधायक ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव,डोमन लाल कारसेवाडा भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि, पिछले कुछ समय से पंडवानी गायिका पद्मश्री तीजन बाई का स्वास्थ्य खराब है। बताया जा रहा है कि, उन्हें पेंशन भी नहीं मिल रही है। स्वास्थ्य के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्थिति भी खराब होती जा रही है। परिजन उनका इलाज कराने के लिए काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उनका कहना है कि, अगर सरकार से मदद नहीं मिली तो उनका इलाज कराना मुश्किल हो जाएगा।

Health Minister handed over a cheque of Rs 5 lakh to Teejan Bai
स्वास्थ्य मंत्री ने तीजन बाई को सौंपा 5 लाख का चेक

आर्थिक समस्या से जूझ रही छत्तीसगढ़ की शान

पंडवानी गायिका तीजन बाई ने अपनी कला के लिए तीनों पद्म पुरस्कार हासिल किए लेकिन अब वे अपनी पेंशन के लिए जूझ रही हैं। 2023 में उनके छोटे बेटे का निधन हो गया, जिसके बाद से पैरालिसिस ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया। तभी से वह बिस्तर पर हैं। पिछले 8 महीनों से तीजन बाई की पेंशन लंबित है। पेंशन पाने के लिए उनके बेटे दर-दर भटक रहे हैं। छत्तीसगढ़ में सभी प्रसिद्ध कलाकार राज्य सांस्कृतिक विभाग द्वारा 2000 रुपये की मासिक पेंशन और चिकित्सा व्यय के लिए 25000-50000 रुपये पाने के हकदार हैं।

राजदूत के रूप में की कई देशों की यात्रा

पंडवानी में दुशासन वध के प्रसंग का पावरफुल प्रदर्शन सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। वहीं तीजन की लोकप्रियता छत्तीसगढ़ के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी है। 1980 में सांस्कृतिक राजदूत के रूप में तीजन बाई ने इंग्लैंड, फ्रांस, स्विट्जरलैं, जर्मनी, टर्की, माल्टा, साइप्रस, रोमानिया और मॉरीशस की भी यात्रा की।

इसे भी पढ़ें : राजधानी में कांग्रेस का प्रदर्शन : बैज ने कार्यकर्ताओं के साथ SDM को सौंपा ज्ञापन, भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव ने बनाई दूरी

उनकी कला के लिए मिले कई पुरस्कार मिले

1988 में पद्मश्री सम्मान
1995 में संगीत नाटक अकादनी पुरस्कार
2003 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण सम्मान
2007 में नृत्य शिरोमणि सम्मान
2019 में पद्म विभूषण सम्मान
2017 में खैरागढ़ संगीत विवि से डी लिट की मानद उपाधि
अब तक उन्हें 4 डी लिट सम्मान मिले
जापान में उन्हें फुकोका पुरस्कार से सम्मानित किया गया

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story