A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

आकाश पवार। गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले में एक मुरम की खदान धंसने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई है। इस हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायलों को मिट्टी से निकाला गया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने मजदूर दिनेश धुर्वे को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल दो मजदूरों का इलाज जारी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह यहां कई मजदूर खदान से खुदाई कर मुरूम निकाल रहे थे। इसी दौरान खदान के ऊपरी हिस्से से मुरूम भर भराकर नीचे आ गिरी। जिसमें तीन मजदूर दब गए थे। जिसके बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने उन्हें निकालने का प्रयास किया। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर गौरेला पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। 

जिले में नहीं है एक भी वैध मुरूम खदान 

आपको बता दें कि, जिले में एक भी वैध मुरूम खदान नहीं है। घटना के बाद जिला प्रशासन और खनिज विभाग पर सवालिया निशान उठने लगे हैं। जब जिले में एक भी वैध खदान नही है तो किस तरह खनन माफिया विभागीय अधिकारियों से साठ- गांठ कर जिले में अवैध खनन का कार्य करवा रहे हैं।