A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
सरगुजा- लोग आजकल किसी भी व्यक्ति से दोस्ती करने से पहले हजार बार सोचते हैं। क्योंकि इस दौर में कब किसका दिगाम खराब हो जाए, इस बात का अंदाजा किसी को नहीं होता। ऐसा ही कुछ छत्तीसगढ़ के सरगुजा में हुआ है। यहां पर एक युवक ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। मामूली से विवाद को लेकर दोस्त का गला दबाकर जान से मार दिया है। यह पूरा मामला लखनपुर थाने का है।
शराब पीने को लेकर हुआ झगड़ा
जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक ने मृतक दोस्त से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। लेकिन उसने पैसे देने से मना कर दिया। हालांकि उस वक्त दोनों मिलकर शराब पी रहे थे। शराब पीते-पीते दोनों में पैसे देने को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। जिसके बाद युवक ने अपने दोस्त की हत्या कर दी।
पुलिस की जांच के बाद हुआ खुलासा
पुलिस की पूछताछ में आरोपी सुशील दास ने बताया कि, वो और उसका दोस्त दोनो पुष्ण वाटिका में शराब पीने के लिए बैठे हुए थे। तभी रामनारायण यानी उसके दोस्त के पास पैसे थे। लेकिन वो देने से मना कर रहा था। मैंने उससे पैसे मांगे, लेकिन उसने नहीं दिए। इसलिए मैंने उसे जान से मार दिया है।
कैसे की हत्या
दरअसल, पैसे देने-लेने को लेकर दोनों दोस्तों के बीच जमकर विवाद हुआ। जिसके बाद डंडे भी चलने लगे। इसी झगड़े में रामनारायण की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और पैसे निकालकर दुकान वाले को दे दिए गए। हालांकि अब पुलिस ने आरोपी सुशील दास को गिरफ्तार कर लिया है।
