A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रायपुर- राजधानी रापयुर में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई और महज 200 रुपए के लिए हत्या कर दी गई है। एक युवक ने दूसरे युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल युवक को जल्द से जल्द डीकेएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। लेकिन इलाज के वक्त उसकी मृत्यु हो गई है। यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। 

बता दें, आरोपी युवक ने मृतक भजन लाल से उधार वापस करने को कहा था। जो महज 200 रुपए की थी। मृतक युवक ने उधारी का पैसा नहीं दिया तो दोनों के बीच विवाद होने लगा और भजन लाल पर वार कर दिया गया। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस ने क्या बताया 

पुलिस ने इस मामले को लेकर बताया कि, हत्या का केस दर्ज तो करवा दिया गया है। साथ ही आरोपी तुषार साहू को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया है। कोर्ट ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है। 

दोस्त को गला दबाकर जान से मारा 

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक दिन पहले एक युवक ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। मामूली से विवाद को लेकर दोस्त का गला दबाकर जान से मार दिया है। यह पूरा मामला लखनपुर थाने का है। 

शराब पीने को लेकर हुआ झगड़ा 

जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक ने मृतक दोस्त से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। लेकिन उसने पैसे देने से मना कर दिया। हालांकि उस वक्त दोनों मिलकर शराब पी रहे थे। शराब पीते-पीते दोनों में पैसे देने को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। जिसके बाद युवक ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। 

पुलिस की जांच के बाद हुआ खुलासा 

पुलिस की पूछताछ में आरोपी सुशील दास ने बताया कि, वो और उसका दोस्त दोनो पुष्ण वाटिका में शराब पीने के लिए बैठे हुए थे। तभी रामनारायण यानी उसके दोस्त के पास पैसे थे। लेकिन वो देने से मना कर रहा था। मैंने उससे पैसे मांगे, लेकिन उसने नहीं दिए। इसलिए मैंने उसे जान से मार दिया है। 

कैसे की हत्या 

दरअसल, पैसे देने-लेने को लेकर दोनों दोस्तों के बीच जमकर विवाद हुआ। जिसके बाद डंडे भी चलने लगे। इसी झगड़े में रामनारायण की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और पैसे निकालकर दुकान वाले को दे दिए गए। हालांकि अब पुलिस ने आरोपी सुशील दास को गिरफ्तार कर लिया है।