A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रविकांत सिंह राजपूत/मनेंनद्रगढ़- लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आते ही कांग्रेस ऐक्शन मोड़ में आ चुकी है। कांग्रेस ने पार्टी से बगावत कर दूसरे दल को ज्वाइन करने और पार्टी के अंदर रहकर परेशानी खड़ी करने वाले नेताओं पर कार्यवाही करना शुरू कर दिया है। 

छत्तीसगढ़ में एकमात्र लोकसभा सीट कोरबा में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। जिसमें महत्पूर्ण योगदान मनेंद्रगढ़ जिले का रहा। जहां मनेंद्रगढ़ और भरतपुर दोनों ही विधानसभा सीटों में कांग्रेस को बहुमत मिला, जबकि मनेंद्रगढ़ विधानसभा सीट स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का निर्वाचन क्षेत्र है। संजीवनी के रुप में मिली इस जीत के बाद कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष संगठन को और मजबूत करने के लिए सक्रिय हो गए हैं। 

हेमलता मुखर्जी की सदस्यता रद्द

कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव लोकसभा चुनाव के परिणाम आते ही सक्रिय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित कर आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी छोड़कर बाकी दल में शामिल होने वाले नेताओं पर काफी आक्रामक नजर आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव परिणाम आते ही बागियों की निष्कासन सूची जारी की गई, जिसमें झगरा खांड नगर पंचायत के अध्यक्ष रजनीश पांडे को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई और उसके साथ ही नगर निगम चिरमिरी की पार्षद और एमआईसी सदस्य हेमलता मुखर्जी को भी कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर उनकी सदस्यता रद्द की गई। 

जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने क्या कहा 

निष्कासन सूची जारी करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस के कठिन समय में कांग्रेस पार्टी का कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं और नेताओं को आगे बढ़ाने के साथ मजबूत करने की जिम्मेदारी कांग्रेस संगठन को मिली है। लेकिन उन बाकी नेताओं पर भी कार्यवाही जारी रहेगी, जो पार्टी में रहकर भीतर घात करते हैं या अन्य दलों का दामन थाम लेते हैं। ऐसे लोगों के लिए कांग्रेस पार्टी के दरवाजे हमेशा बंद रहेंगे।